scriptलालू यादव ने नीतीश कुमार पर निकाला गुस्सा, किया ट्वीट | lalu statement against nitish kumar | Patrika News

लालू यादव ने नीतीश कुमार पर निकाला गुस्सा, किया ट्वीट

locationपटनाPublished: Jan 09, 2019 05:01:03 pm

Submitted by:

Prateek

महागठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए बयान के बाद से राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है…

lalu nitish file photo

lalu nitish file photo

(पटना): आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के बयान पर नाराजगी ज़ाहिर करते हुए ट्वीट किया है। लालू यादव ने नीतीश कुमार को पलटू और दगाबाज करार दिया है।

 

लालू यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर बुधवार को लिखा कि ‘जो महागठबंधन के वोट से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा है। जिसने दिनदहाड़े जनादेश की डकैती की एवं ग्यारह करोड़ बिहारवासियों के जनादेश का अपमान किया। वह किस मुंह से महगठबंधन का भविष्य बता रहा है। ऐसे पलटूराम और दगाबाज को शर्म भी नहीं आती’।

 

बता दें कि सोमवार को ही मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने महागठबंधन पर टिप्पणी की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि महागठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह दावा किया था कि नरेंद्र मोदी ही 2019 में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद से राज्य में राजनीतिक पारा चढ गया है ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो