scriptबिहार में अपराधियों का तांडव, 24 घंटे में 10 की हत्या | Law and order in Bihar exposed to 10 people killed in 24 hours | Patrika News
पटना

बिहार में अपराधियों का तांडव, 24 घंटे में 10 की हत्या

(Bihar News ) लाखों की संख्या में बिहार लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की व्यवस्था और उनसे फैल रहे कोरोना मामलों के अलावा नीतिश सरकार के समक्ष अपराधियों ने चुनौती खड़ी कर दी है। बिहार में बीते 24 घंटों के दौरान अपराधियों ने ( Criminals uncontrolled ) जमकर तांडव किया। अलग-अलग स्थानों पर ( 10 Murders in Bihar ) लोगों की हत्या से कानून-व्यवस्था की पोल ( Bihar law&order exposed ) खुल गई है।

पटनाMay 30, 2020 / 11:53 pm

Yogendra Yogi

बिहार में अपराधियों का तांडव, 24 घंटे में 10 की हत्या

बिहार में अपराधियों का तांडव, 24 घंटे में 10 की हत्या

पटना(बिहार): (Bihar News ) लाखों की संख्या में बिहार लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की व्यवस्था और उनसे फैल रहे कोरोना मामलों के अलावा नीतिश सरकार के समक्ष अपराधियों ने चुनौती खड़ी कर दी है। बिहार में बीते 24 घंटों के दौरान अपराधियों ने ( Criminals uncontrolled ) जमकर तांडव किया। अलग-अलग स्थानों पर ( 10 Murders in Bihar ) लोगों की हत्या से कानून-व्यवस्था की पोल ( Bihar law&order exposed ) खुल गई है। कोरोना काल में अपराधी जमकर अपराध कर रहे हैं। इन हत्याओं में से तीन जिलों में डबल मर्डर की वारदातें हुईं तो बेगूसराय में होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

होमगार्ड जवान की हत्या

बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात गश्ती के दौरान होमर्गा के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। ड्यूटी पर शहीद हुए जवान की पहचान मंझौल बिचखन्ना टोला निवासी हरेराम सहनी के पुत्र 26 वर्षीय राजवद्र्धन रंजन उर्फ पिंटू कुमार के रूप में हुई। हरेराम ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने घटना में शामिल तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पिताा-पुत्र की हत्या

रामपुर थाना क्षेत्र के तरांव गांव में अपने खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। मृतक वंशी प्रसाद चंद्रवंशी (70) तथा उसका बेटा ललन प्रसाद चंद्रवंशी (४६) रात्रि को खेत पर सो रहे थे। अपराधियों ने सोते हुए बाप-बेटे की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की रात की बताई जाती है। लेकिन लोगों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई।

दो महादलित युवकों की निर्मम हत्या

मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के टाल में दो महादलित युवकों की ईट-पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान रामनगर गांव निवासी संजय मांझी के पुत्र गोलू मांझी (19) व गणेश मांझी के पुत्र सोल्जर मांझी (18) के रूप में हुई है।

पूर्व सरपंच की हत्या

मधेपुरा जिले के थाना क्षेत्र के लौआलगान निवासी पूर्व सरपंच निवास चंद्र उर्फ मुन्ना यादव की बदमाशों ने बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पूर्व सरपंच को चार गोली मारी है।

गोली मारकर महिला की हत्या, दूसरी घायल

बेगूसराय जिले के डंडारी थाना क्षेत्र के महीपाटोल पंचायत के हरदिया गांव में गोलीबारी एक महिला की मौत हो गई। गोलीबारी में दूसरी महिला घायल हो गई। घायल महिला सागर सिंह की 50 वर्षीय पत्नी रीता देवी व दूसरी लालो सदा की पत्नी बताई गई है। दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया।.जहां इलाज के दौरान रीता देवी की मौत हो गई।

लखीसराय में गोली मारकर हत्या

लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के फूलैया गांव में शुक्रवार की रात में 32 वर्षीय संदीप पासवान नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है।
दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या

दुश्मनी में हत्या

मधेपुरा जिले के चौसा में बदमाशों ने सुबोध यादव की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पांच गोली मारी है। वहीं दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि सुबोध यादव भी लेवी वसूली का काम करता था। वर्चस्व को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।

बेगूसराय में दंपती को गोली मार दी

थाना क्षेत्र के समसा में बदमाशों ने गोली मारकर दंपती को घायल कर दिया। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई। दोनों को गंभीर रूप से घायलवस्था में बेगूसराय के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भेज दिया। गोली लगने से घायल हुए समसा के मकसुदन महतो और उसकी पत्नी प्रमिला देवी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो