scriptराम के साथ माता जानकी और लक्ष्मण की भी हुई पूजा | Mata Janaki and Laxman were also worshiped along with Ram | Patrika News

राम के साथ माता जानकी और लक्ष्मण की भी हुई पूजा

locationपटनाPublished: Mar 30, 2023 08:56:12 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

पटना के महावीर मंदिर में रात तक दर्शनार्थियों की लगी कतार
श्रद्धालुओं को नैवेद्यम वितरित किया

राम के साथ माता जानकी और लक्ष्मण की भी हुई पूजा

राम के साथ माता जानकी और लक्ष्मण की भी हुई पूजा

पटना.

बिहार में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव का पर्व रामनवमी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को रामजन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। राम नवमी के अवसर पर विशेष रूप से भगवान राम की पूजा अर्चना और कई तरह के आयोजन कर उनके जन्म पर्व को मनाया गया। रामनवमी के दिन विशेष तौर पर श्रीराम के साथ माता जानकी और लक्ष्मण जी की भी पूजा हुई।

 

श्रीराम के जन्मोत्सव के मौके पर पटना स्थित महावीर मंदिर को सजा-धजा कर तैयार किया गया। यहां महावीर मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। जय श्रीराम की गूंज के बीच देर रात से लोग मंदिर में लंबी कतारों में लगे रहे। सुबह के 2 बजे आरती होने के बाद भक्तों के लिए महावीर मंदिर का कपाट खोल दिया गया। राम जन्मोत्सव के मौके पर महावीर मंदिर में लगभग चार लाख भक्तों ने दर्शन किए। बाद में जय श्रीराम के जयघोष, बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यहां तिरूपति के कारीगारों का बनाया करीब 20 हजार किलो नैवेद्यम वितरित किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो