scriptसासंद नित्यानंद राय के हाथ में बिहार BJP की कमान | MP Nityanand Roy became president of BJP party of bihar | Patrika News

सासंद नित्यानंद राय के हाथ में बिहार BJP की कमान

locationपटनाPublished: Nov 30, 2016 09:31:00 pm

बिहार में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने फैरबदल करते हुए अपना नया प्रदेश अध्यक्ष सांसद नित्यानंद राय को नियुक्त कर दिया है…

Bihar news, MP Nityanand Roy, bihar BJP president,

Bihar news, MP Nityanand Roy, bihar BJP president, BJP bihar, bihar bjp

पटना। बिहार में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने फैरबदल करते हुए अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। पार्टी द्वारा उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनाये गए हैं। नित्यानंद हाजीपुर सदर ब्लॉक के कर्णपुरा गांव निवासी हैं।

जानकारी में बता दें कि राय वर्ष 2000 से लगातार 2014 तक हाजीपुर के भाजपा विधायक रहे। 2014 में उन्होंने उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीता। वे बिहार भाजपा के महामंत्री और उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पूर्व में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी थे।

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत विद्यार्थी परिषद् से की थी। 1990 में उन्होंने पहली बार हाजीपुर से विधान सभा का चुनाव लड़ा था पर हार गए थे। 1995 में भी वे चुनाव हार गए थे। सन 2000 से उन्होंने पहली बार विधान सभा का चुनाव जीता और उसके बाद से फिर कभी हार का मुंह नहीं देखा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो