script

बिहार चुनावों में दो सौ से अधिक सीटें जीतेगा एनडीए

locationपटनाPublished: Feb 24, 2020 05:04:39 pm

Submitted by:

Navneet Sharma

Bihar news: मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा के आगामी चुनावों में एनडीए दो सौ से अधिक सीटें जीतेगा।वह पार्टी अध्यक्ष के नाते जदयू के पदाधिकारियों और पंचायतों के पैक्स अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे।

बिहार चुनावों में दो सौ से अधिक सीटें जीतेगा एनडीए

बिहार चुनावों में दो सौ से अधिक सीटें जीतेगा एनडीए

पटना. मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा के आगामी चुनावों में एनडीए दो सौ से अधिक सीटें जीतेगा।वह पार्टी अध्यक्ष के नाते जदयू के पदाधिकारियों और पंचायतों के पैक्स अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जनता मालिक है और उसे सही गलत की अच्छी पहचान है।सीएम ने कहा कि बिहार में सरकार विकास के हर काम कर रही है।विपक्ष के पास कोई मुद्दा है.ही नहीं।
नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए के साथी दलों को भी जनता का अपार प्रेम मिलता रहा है।साथी दलों को भी वोट की चिंता नहीं करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि सूबे की जनता बेहतर जानती है कि उसकी भलाई करने वाले और बातें बनाने वालों में क्या फर्क है।
मुख्यमंत्री ने एक अन्य कार्यक्रम में कहा कि एनपीआर और एनसीआर 2010के फॉर्मेट में ही होना चाहिए।उन्होंने राज्य के मुसलमानों को हर तरह की सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि उनका कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता।कहा कि सूबे के अल्पसंख्यक हर हाल में सुरक्षित हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो