scriptपार्टी को मजबूत करने के लिए यह है नीतीश कुमार के नए तुक्के | nitish kumar have many new tricks for make JDU stronger | Patrika News

पार्टी को मजबूत करने के लिए यह है नीतीश कुमार के नए तुक्के

locationपटनाPublished: Oct 16, 2018 05:11:09 pm

Submitted by:

Prateek

पार्टी को और भी मजबूत बनाने के लिए नीतीश कुमार के पास अन्य उपाय भी है…

(पटना): करीब आते लोकसभा चुनावों ने राजनीतिक दलों की बैचेनी को बढ़ा दिया है। हर दल सत्ता में आना चाहता है इसलिए तरह-तरह तिकड़म अपनाई जा रही है। बिहार की सत्ताधारी पार्टी जदयू भी इस मामले में पीछे नहीं है। जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार हर बार अलग-अलग तरकीब अपना कर अपनी राजनीतिक कुशलता का परीचय देते रहे है। इस बार भी जीत का सेहरा जदयू के सिर बंधवाने की मंशा के साथ उन्होंने ऐसे ही राजनीतिक तुक्के इस्तेमाल किए है। आज उन्होंने कुशल रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। साथ ही पार्टी को और भी मजबूत बनाने के लिए नीतीश कुमार के पास अन्य उपाय भी है।


जदयू का तुष्टिकरण

जदयू ने भाजपा के साथ मिलकर सत्ता में रहते हुए मुस्लिम तुष्टिकरण की खूब पेंगें बढ़ाई हैं। हर जिले में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय बनाने और वजीफे के साथ मुफ्त शिक्षा देने का नीतीश सरकार का अनूठा ऐलान इनमें से एक है। इसके अलावा हर जिले में हज भवन बनाने और मुस्लिम महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं के जरिए नीतीश ने मुस्लिम वोटों को ही साधने की चेष्टा की है। जदयू के विभिन्न कार्यक्रमों में वह अपने साथ एक मुस्लिम चेहरा सामने रखकर भी अपनी धर्मनिरपेक्ष वोट बटोरू छवि को रणनीतिक रूप से पेश कर रहे हैं।


महिलाओं को अपने पक्ष में करने के लिए सदस्यता अभियान

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जदयू ने महिलाओं में अपनी पैठ और बढ़ाने की ठानी है। पार्टी अगले माह 24 से 26 तक महिला समागम कर महिलाओं के लिए नीतीश के कार्यों को प्रचारित करने का काम करेगा। इस अभियान का नेतृत्व ढाई सौ महिलाओं को सौंपा गया है। इसमें पार्टी की महिला इकाई के दिग्गज चेहरों को आगे किया जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनावों में जदयू को महिलाओं के वोट खूब मिले थे। इसकी वजह महिलाओं को आरक्षण दिया जाना और प्राथमिक शिक्षण में प्राथमिकता देना रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो