scriptनीतीश कुमार बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! | Nitish Kumar will being JDU national president | Patrika News

नीतीश कुमार बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष!

locationपटनाPublished: Apr 05, 2016 10:11:00 pm

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के
अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की
बैठक में इसका एलान होने की संभावना है…

Teachers Protest against Nitish

Teachers Protest against Nitish

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसका एलान होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि वर्तमान अध्यक्ष शरद यादव ने खुद यह कुर्सी छोडऩे का प्रस्ताव दिया है। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का सुझाव भी दिया है।

उधर, बिहार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इस संदर्भ में पूछे जाने पर कहा कि नीतीश कुमार हमारे सर्वमान्य नेता हैं। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी। हालांकि इस बाबत पूछे गए सवाल को नीतीश कुमार टाल गए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि कल बात करेंगे।

शरद लगातार तीन बार से राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका कहना है कि पार्टी के संविधान के खिलाफ जाकर वे चौथी बार अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक यादव ने अपने फैसले से मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं को भी अवगत करा दिया है। जदयू संविधान में किसी को दो बार तक ही अध्यक्ष बने रहने का प्रावधान है। इसमें संशोधन कर शरद यादव को तीसरी बार अध्यक्ष बनाया गया था।

जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और प्रवक्ता केसी त्यागी ने जारी बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष के रूप में यादव अपने तीन कार्यकाल पूरे कर चुके हैं। अब चौथी बार वह अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं। इन परिस्थितियों के मद्देनजर यादव के निर्देश पर राष्ट्रीय परिषद की आवश्यक बैठक 10 अप्रैल को दिल्ली में बुलाई गई है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो