scriptबिहार भाजपाध्यक्ष ने कहा,शत्रुघ्न सिन्हा के यूटर्न से टिकट कंफर्म नहीं हो सकता | Nityanand Rai says no guarantee of Shatrughan Sinha's ticket in 2019 | Patrika News

बिहार भाजपाध्यक्ष ने कहा,शत्रुघ्न सिन्हा के यूटर्न से टिकट कंफर्म नहीं हो सकता

locationपटनाPublished: Feb 21, 2019 02:51:11 pm

Submitted by:

Prateek

मालूम हो कि सिन्हा काफी समय से भाजपा से नाराज चल रहे हैं…
 

file photo

file photo

(पटना): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद नित्यानंद राय ने शत्रुघ्न सिन्हा के बदले रुख पर बड़ी साफगोई से प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष की तारीफ के पुल बांधे जाने पर प्रतिक्रिया व्यकत करते हुए कहा है कि इससे भाजपा के टिकट की गारंटी नहीं दी जा सकती। उन्होंने सच कहने के लिए सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दें कि बरौनी फर्टिलाइजर समेत 33 हजार करोड़ की योजनाओं के उद्घाटन शिलान्यास के बाद बिहारी बाबू ने पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की तारीफ की थी।


राय ने कहा कि दुनिया भर में पीएम मोदी के व्यक्तित्व और उनके कार्यों की सराहना की जा रही है। 130 करोड़ भारतीयों के नायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने वालों के प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं। शत्रुघ्न सिन्हा ने भी सच को स्वीकार किया। मैं उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। भाजपाध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा, मोदी-शाह की प्रशंसा कर देने से भाजपा के टिकट की गारंटी नहीं दी जा सकती। मालूम हो कि सिन्हा काफी समय से भाजपा से नाराज चल रहे हैं। अब चुनाव नजदीक आते ही उन्होंने पार्टी को खुश करने की नीयत से कसीदे गढ़ने शुरु कर दिए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो