script

अब नेपाल के जरिए भारत में सामान खपाने की तैयारी में पाकिस्तान

locationपटनाPublished: Nov 09, 2019 06:50:01 pm

Submitted by:

Navneet Sharma

आतंकी हमलों के बाद भारत की ओर से आयात शुल्क बढ़ाए जाने से बौखलाया पाकिस्तान अब भारत में सामान भेजने के नए पैतरे अख्त्यार करने लगा है। पाकिस्तार अब अपना सामान तस्करी के जरिए भारत भेजने की फिराक में हैं।

अब नेपाल के जरिए भारत में सामान खपाने की तैयारी में पाकिस्तान

अब नेपाल के जरिए भारत में सामान खपाने की तैयारी में पाकिस्तान

पटना. प्रियरंजन भारती
आतंकी हमलों के बाद भारत की ओर से आयात शुल्क बढ़ाए जाने से बौखलाया पाकिस्तान अब भारत में सामान भेजने के नए पैतरे अख्त्यार करने लगा है। पाकिस्तार अब अपना सामान तस्करी के जरिए भारत भेजने की फिराक में हैं। हालांकि भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा घेरे को भेदने में नाकाम रहे पाकिस्तान ने नेपाल के जरिए भारत में घुसने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए पाक ने नेपाल को नया ठिकाना बनाया है।
पाकिस्तान अपने सामान को भारत में भेजने के लिए पहले उसे नेपाल भेज रहा है और बाद में नेपाल से सामान को भारत में खपाने की उसकी योजना का हाल में खुलासा हुआ है। दो दिनों पहले ही पाक से नेपाल के रास्ते भारत पहुंच रही छुहारे की बड़ी खेप पकड़ी जाने के साथ ही इसका भंडाफोड़ हुआ। पिछले दिनों राजस्व खुफिया निदेशालय ने भारत में भेजे गये 68टन सूखे छुहाड़े को पकड़ा था। यह पाकिस्तान से आया था। सूत्रों के मुताबिक छुहारा क्या कई तरह के सामान पाकिस्तान से भारत भेजे जा रहे हैं। इसमें समुद्री रास्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय नियम के अनुसार जो देश चारों ओर से ज़मीन से घिरे हैं उन्हें पड़ोसी देशों के बंदरगाहों का इस्तेमाल करने का अधिकार हासिल है। पाकिस्तान इसका दुरुपयोग कर रहा है। पाकिस्तानी सामानों की तस्करी पटना,दिल्ली और गुवाहाटी के साथ राजस्थान के बीकानेर से भी की जा रही है। तस्करों तक पहुंचने के लिए ही गुवाहाटी और बीकानेर में गुरुवार को छापेमारी की गई।

ट्रेंडिंग वीडियो