scriptसंसद के मॉनसून सत्र में फिर उठी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग,पप्पू यादव ने दिया कार्यस्थगन नोटिस | Pappu Yadav gave work postponed notice in lok sabha | Patrika News

संसद के मॉनसून सत्र में फिर उठी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग,पप्पू यादव ने दिया कार्यस्थगन नोटिस

locationपटनाPublished: Jul 19, 2018 06:20:20 pm

Submitted by:

Prateek

पप्पू यादव बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग हर मंच पर कहते है…

papu yadav

papu yadav

(पटना): लोकसभा सदन एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग के नारों से गूंज उठा। हर बार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर मुखर रहने वाले मधेपुरा सांसद सह जनअधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव ने एक बार फिर अपनी इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाया है। पप्पू यादव ने लोकसभा में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर कार्यस्थगन नोटिस दिया है।

 

https://twitter.com/hashtag/MonsoonSession?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

 

विशेष पोशाक में नजर आए पप्पू यादव

बता दें कि इस समय लोकसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है। इस सत्र में देश के विभिन्न मुद्यों पर चर्चा होनी है। इसी बीच सांसद पप्पू यादव ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को फिर दोहराया है। पप्पू यादव लोकसभा परिसर में एक विशेष लिबास में नजर आएं जिस पर भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का समर्थन करने वाले नारे लिखे हुए थे। मर के लेंगे,लड कर लेेंगे, लेकर रहेंगे विशेष राज्य ऐसे नारे उनकी पोशाक पर अंकित थे।

 

पहले किया बिहार बंद

गौरतलब है कि पप्पू यादव बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग हर मंच पर कहते है। इस बाबत उनके नेतृत्व में जनअधिकारी पार्टी की ओर से इस माह की 7 तारीख को बिहार बंद करवाया गया था। इस प्रदर्शन का व्यापक असर देखने को मिला था। पप्पू यादव स्वयं पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सड़क पर उतर आए थे। इस समय भी वह लड़ कर लेंगे,मर कर लेंगे विशेष राज्य जैसे नारे लगाते नजर आए थे। इस प्रदर्शन के दौरान ही मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने इस बात की घोषणा कर दी थी कि यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया तो वह लोकसभा का अगला सत्र नहीं चलने देंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो