scriptपहली पत्नी के रहते कर रहा था दूसरी शादी, फिर हुआ कुछ ऐसा | police stop marriage of a man in bihar | Patrika News

पहली पत्नी के रहते कर रहा था दूसरी शादी, फिर हुआ कुछ ऐसा

locationपटनाPublished: Feb 26, 2020 06:16:01 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

बिहार में सारण के तरैया से अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने की तैयारी करने का एक मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक, पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी रचाने की तैयारी चल रही थी, तभी…

पहली पत्नी के रहते कर रहा था दूसरी शादी, फिर हुआ कुछ ऐसा

पहली पत्नी के रहते कर रहा था दूसरी शादी, फिर हुआ कुछ ऐसा

सारण. बिहार में सारण के तरैया से अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने की तैयारी करने का एक मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक, पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी रचाने की तैयारी चल रही थी, तभी इसकी भनक पहली पत्नी को लग गई। इसके बाद पहली पत्नी बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगरहा निवासी भगवान प्रसाद की पुत्री बेबी कुमारी तरैया थाने पहुंची और थानाध्यक्ष राजेश कुमार से न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष ने तरैया के शाहनेवाजपुर गांव पहुंचे। कन्या पक्ष वालों को इस घटना से अवगत कराया व उक्त लडक़े से शादी नहीं करने की अपील किया। तरैया थानाध्यक्ष के सामने कन्या पक्ष वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। बेबी कुमारी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2017 में बनियापुर के हरपुर दक्षिण टोला निवासी गुलाबचंद प्रसाद के पुत्र सुभाष कुमार के साथ झारखंड के टाटा में संपन्न हुई थी। शादी के दो माह तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। उसके बाद किसी बात को लेकर सुभाष व बेबी में अनबन चलने लगी। उसके बाद और बात बढ़ गई। बेबी अपने मायके रहने लगी। बेबी द्वारा दहेज उत्पीडऩ का एक मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें सुभाष व उनके परिजन को आरोपित किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो