scriptगिरिराज सिंह के बयान पर फिर गरमाई सियासत, जदयू भी गरम | political parties in bihar against giriraj singh's statement | Patrika News

गिरिराज सिंह के बयान पर फिर गरमाई सियासत, जदयू भी गरम

locationपटनाPublished: Jul 16, 2018 05:02:47 pm

Submitted by:

Shailesh pandey

फायरब्रांड भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ताजाबयान पर बिहार में फिर सियासी खलबली मच गई है

giriraj singh file photo

giriraj singh file photo

(प्रियरंजन भारती की रिपोर्ट)
पटना। फायरब्रांड भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ताजा बयान पर बिहार में फिर सियासी खलबली मच गई है। बिहार की सत्ता में साझीदार जदयू ने भी इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जबकि बिहार में विपक्षी महागठबंधन दलों ने कहा है कि ऐसे नेता को जनता ही सबक सिखा देगी।

 

कांग्रेस पर लगाया था आरोप

 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा था कि कांग्रेस देश को तोडऩे की साजिश रच रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने घृणा को चरम पर पहुंचा दिया है। उन्होंने मुस्लिम कट्टरपंथियों के कान फूंके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया। मध्यप्रदेश के कांग्रेस के नेता कमलनाथ की ओर से भगवान शंकर को भेजे गए खुले पत्र पर टिप्पणी करते हुए सिंह ने कहा था कि उनके नेता तो खुदा को याद करते हैं।

 

जनता सबक सिखा देगी


गिरिराज सिंह के इस बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता को आगामी चुनाव में बिहार की जनता सबक सिखा देगी। आरजेडी नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि नेताओं के ऐसे बयान समाज को तोडऩे वाले हैं। जनता ऐसे बयानबाजों का चुनाव में सर्जिकल स्ट्राइक कर देेगी।

 

छवि को धूमिल नहीं किया जा सकता


बिहार की सत्ता में भाजपा के सहयोगी जदयू ने भी इस पर तीखा पलटवार किया है। जदयू प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि जदयू और भाजपा का बिहार में गठबंधन सुशासन के लिए है। इस तरह के बयान देकर समाज में नफरत फैलाई जा रही है। भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि देश में सभी को रहने और विचार करने की आजादी है। ऐसे बयानों के चलते हमारे नेता नीतीश कुमार की छवि को धूमिल नहीं किया जा सकता।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो