scriptराबड़ी बोलीं- नीतीश को सत्ता का शौक, जिधर सत्ता होती है, उधर चले जाते हैं | Rabri Devi Bihar: Rabri Angry on Sushil Modi, Nitish And Paswan | Patrika News

राबड़ी बोलीं- नीतीश को सत्ता का शौक, जिधर सत्ता होती है, उधर चले जाते हैं

locationपटनाPublished: Jul 25, 2019 05:11:51 pm

Submitted by:

Brijesh Singh

Rabri Devi Bihar: राबड़ी देवी ( Rabri Devi ) गुरुवार को विधान परिषद में सुशील मोदी ( Sushil Modi ), नीतीश ( Nitish) और पासवान ( Paswan ) पर खूब बरसीं।

Rabri devi

राबड़ी बोलीं- नीतीश को सत्ता का शौक, जिधर सत्ता होती है, उधर चले जाते हैं

( पटना, प्रियरंजन भारती )। विधानमंडल के मॉनसून सत्र के समापन से एक दिन पूर्व विधान परिषद में विपक्ष की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ( Rabri Devi ) भाजपा नेता और सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ( Sushil Kumar Modi ) पर खूब बरसीं। राबड़ी देवी ने आरोप लगाए कि सुशील मोदी सृजन घोटाले ( Srijan Scam ) में संलिप्त हैं। उन्होंने मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए और सीएम नीतीश कुमार को भी लपेटे में लिया। सुशील मोदी को लेकर वह बेहद नाराज थीं। उन्होंने कहा कि चारा घोटाले ( Fodder Scam ) में भाजपा, जदयू और कांग्रेस भी शामिल है।इसकी जांच की जानी चाहिए।


दरअसल, राबड़ी देवी का गुस्सा सुशील मोदी के व्यवहार को लेकर चढ़ा। मोदी ने बुधवार को सदन में चर्चा के दौरान लालू परिवार ( Lalu Family ) पर तंज कसे थे। इसे लेकर परिषद में प्रश्नकाल के दौरान आरजेडी ने हंगामा किया। इससे प्रश्नकाल दस मिनट तक बाधित रहा। सभापति के समझाने पर भी ये नहीं माने। हंगामे के दौरान राबड़ी देवी ने सुशील मोदी को सृजन घोटाले का आरोपी करार दिया।कहा कि इस सरकार के रहते 36 घोटाले हुए। कोई कहां जांच कर रहा है। उन्होंने रामविलास पासवान ( RamVilas Paswan ) पर भी गुस्सा उतारा। कहा कि वह तो जिधर सत्ता रहती है, उधर ही चले जाते हैं। उनका कोई भरोसा नहीं है।


लगे हाथ राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) को भी लपेटे में ले लिया और उन पर भी तंज कसे। राबड़ी देवी ने कहा कि सत्ता में बने रहने का शौक है, इसलिए चोला बदलते रहते हैं। नीतीश को कोसते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि इलेक्ट्रिक कार में घूमने का शौक सिर पर सवार है। उन्होंने तीन तलाक को लेकर भी नीतीश की भूमिका पर सवाल उठाए। कहा कि एनडीए में साथ हैं तो तीन तलाक का विधेयक के विरोध का दिखावा किसलिए कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो