scriptनरेंद्र मोदी परिवार के सभी सदस्यों को खड़ा करके गोली मार दें: राबड़ी देवी | rabri devi invite modi to kill lalu family after ban to meet lalu | Patrika News

नरेंद्र मोदी परिवार के सभी सदस्यों को खड़ा करके गोली मार दें: राबड़ी देवी

locationपटनाPublished: Apr 21, 2019 04:02:13 pm

Submitted by:

Prateek

लालू यादव से मिलने पर पाबंदी लगाने पर बिफरी राबड़ी देवी…
 

rabri and modi file photo

rabri and modi file photo

(पटना): बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि यदि उनके परिवार से भाजपा को इतनी ही एलर्जी है, तो सबको खड़ा कर के गोली मार दे़। राबड़ी देवी शनिवार को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागृह में बंद राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव से किसी के भी मिलने पर पाबंदी लगाने के बाद अपने गुस्से का इजहार कर रही थी़। राबड़ी देवी की इस प्रतिक्रिया से राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने झारखंड के गढ़वा जिले में पत्रकारों को मोबाईल पर वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रू-ब-रू कराया़।

 

 

https://twitter.com/SharadYadavMP/status/1119823107806523393?ref_src=twsrc%5Etfw
झारखंड प्रदेश राजद अध्यक्ष गौतम सागर राणा शनिवार को महागठबंधन प्रत्याशी घूरन राम के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिये गढ़वा जिले पहुंचे। गौतम सागर राणा पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे, तभी राबड़ी देवी का कॉल उनके मोबाईल पर आया़। इसके बाद उन्होंने राबड़ी देवी से कहा कि वे पत्रकारों के समक्ष हैं, आप पत्रकारों से अपनी बात सीधे कह दीजिये।

राबड़ी देवी ने फोने पर ही पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जेल मैनुअल के अनुसार सप्ताह में तीन लोगों के लालू प्रसाद से मिलने का प्रावधान शनिवार को किया गया है अब यह संवैधानिक अधिकार भी उनसे छीन लिया गया है। उन्होंने कहा कि कारा प्रशासन की ओर से एक सादे कागज में कारा के बाहर चिपका दिया गया है कि लालू प्रसाद से कोई नहीं मिल सकता है। यह किसके हस्ताक्षर से जारी किया गया है, इसका जिक्र उसमें नहीं किया गया है़। उन्होंने कहा है कि सरकार मानसिक रूप से दिवालिया हो गई है। इतना किसी को परेशान नहीं किया जाता है, दबाव नहीं दिया जाता है। नरेंद्र मोदी हों या झारखंड सरकार यदि इतना ही है तो सबको खड़ा कर के गोली मार दे। उन्होंने कहा कि हत्या के मामले में आरोपी रहे अमित शाह को कुछ नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि आखिर लालू यादव ने क्या किया है उन्होंने गरीबों को जगाने का काम किया है। 5 से 6 मिनट के इस वीडियो कांन्फ्रेंसिंग में एक स्वर से राबड़ी देवी ने केंद्र सरकार एवं भाजपा सरकार की आलोचना की़ उन्होंने कहा कि यही मौका है कि ऐसी सरकार को जनता भगाने का काम करे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो