script

मुसीबतों से घिरीं राबड़ी इस बार भी नहीं कर रहीं छठ व्रत

locationपटनाPublished: Oct 31, 2019 04:20:36 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

यह लगातार दूसरा साल है जब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी छठ नहीं कर रही हैं। पति लालू यादव के जेल में रहने के कारण वह उदास और परेशान हैं। 2018 में भी राबड़ी आवास में छठ पूजा नहीं हुई थी।

मुसीबतों से घिरीं राबड़ी इस बार भी नहीं कर रहीं छठ व्रत

मुसीबतों से घिरीं राबड़ी इस बार भी नहीं कर रहीं छठ व्रत

पटना ( प्रियरंजन भारती): यह लगातार दूसरा साल है जब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी छठ नहीं कर रही हैं। पति लालू यादव के जेल में रहने के कारण वह उदास और परेशान हैं। 2018 में भी राबड़ी आवास में छठ पूजा नहीं हुई थी।
गुरुवार को नहाय खाय के साथ छठव्रतियों ने छठ पूजा की विधिवत शुरुआत तो कर दी पर राबड़ी आवास इस बार भी छठ में गुलजार नहीं होगा। चारा घोटाले में लालू यादव अभी रांची जेल में हैं। तबीयत खराब होने के कारण उनका रिम्स में इलाज चल रहा है। राबड़ी देवी ने खुद कहा कि वह छठ नहीं कर रही हैं। उन्होंने अपनी तबीयत ठीक नहीं होने की बात कही।
लालू राबड़ी के दोनों पुत्र तेजप्रताप और तेजस्वी भी पटना से बाहर हैं। बहू ऐश्वर्या राय से तलाक लेने की तेजप्रताप की जिद ने भी राबड़ी देवी को परेशान कर रखा है।
राबड़ी देवी ने इससे पूर्व 2017में छठ किया था। तब लालू यादव संग पूरे परिवार ने आवास में बने कूंड.में राबड़ी देवी को अघ्र्यदान करवाया था।

ट्रेंडिंग वीडियो