गुरुवार को नहाय खाय के साथ छठव्रतियों ने छठ पूजा की विधिवत शुरुआत तो कर दी पर राबड़ी आवास इस बार भी छठ में गुलजार नहीं होगा। चारा घोटाले में लालू यादव अभी रांची जेल में हैं। तबीयत खराब होने के कारण उनका रिम्स में इलाज चल रहा है। राबड़ी देवी ने खुद कहा कि वह छठ नहीं कर रही हैं। उन्होंने अपनी तबीयत ठीक नहीं होने की बात कही।
लालू राबड़ी के दोनों पुत्र तेजप्रताप और तेजस्वी भी पटना से बाहर हैं। बहू ऐश्वर्या राय से तलाक लेने की तेजप्रताप की जिद ने भी राबड़ी देवी को परेशान कर रखा है।
राबड़ी देवी ने इससे पूर्व 2017में छठ किया था। तब लालू यादव संग पूरे परिवार ने आवास में बने कूंड.में राबड़ी देवी को अघ्र्यदान करवाया था।
राबड़ी देवी ने इससे पूर्व 2017में छठ किया था। तब लालू यादव संग पूरे परिवार ने आवास में बने कूंड.में राबड़ी देवी को अघ्र्यदान करवाया था।