scriptहैदराबाज में वेटेनरी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की आंच थमी भी नहीं की दुष्कर्मियों ने किशोरी से दुष्कर्म कर पेट्रोल छिड़क जला डाला | rape and murder of Veterinary Doctor now teenager sprinkled burnt | Patrika News

हैदराबाज में वेटेनरी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की आंच थमी भी नहीं की दुष्कर्मियों ने किशोरी से दुष्कर्म कर पेट्रोल छिड़क जला डाला

locationपटनाPublished: Dec 03, 2019 05:58:06 pm

Submitted by:

Navneet Sharma

हैदराबाद में वेटेनरी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या की आंच अभी थमी भी नहीं कि बिहार में दुष्कर्मियों ने एेसी ही घिनोनी घटना को अंजाम दे दिया। यह मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र का है जहां एक किशोरी को सामूहिक दुष्कर्म के बाद गोली मार उसकी हत्या कर दी गई। दुष्कर्मियों का दिन इसके बाद भी नहीं पसीजा और उन्होने मासूम किशोरी को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया।

हैदराबाज में वेटेनरी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की आंच थमी भी नहीं की दुष्कर्मियों ने किशोरी से दुष्कर्म कर पेट्रोल छिड़क जला डाला

हैदराबाज में वेटेनरी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की आंच थमी भी नहीं की दुष्कर्मियों ने किशोरी से दुष्कर्म कर पेट्रोल छिड़क जला डाला

बक्सर. प्रियरंजन भारती

हैदराबाद में वेटेनरी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या की आंच अभी थमी भी नहीं कि बिहार में दुष्कर्मियों ने एेसी ही घिनोनी घटना को अंजाम दे दिया। यह मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र का है जहां एक किशोरी को सामूहिक दुष्कर्म के बाद गोली मार उसकी हत्या कर दी गई। दुष्कर्मियों का दिन इसके बाद भी नहीं पसीजा और उन्होने मासूम किशोरी को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। घटना के बाद इलाके के लोग आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर आए हैं। जगह जगह प्रदर्शन और धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। घटना सोमवार के दिन की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक नाबालिग लड़की अपने घर के बाहर किसी अनजान व्यक्ति के साथ सोमवार को बातें करती देखी गई। फिर उसके गायब हो जाने पर परिजनों ने थाने में शादी की नीयत से अनजान व्यक्ति द्वारा अगवा किए जाने का मामला दजऱ् किया
एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि एक लड़की का जला शव इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बधार में बरामद किया गया। परिजनों ने उसकी पहचान की। शव हत्या के बाद पेट्रोल डाल जला दिया गया था। पुलिस ने बमुश्किल पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भिजवाया जिसमें हत्या के पूर्व सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई। घरवालों को इससे पहले एक अनजान नंबर से फोन पर कहा गया कि तुम्हारी लड़की अब कभी वापस नहीं लौटेगी। इसके बाद से तमाम परिवार वाले बेहाल हो गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो