scriptनकली नोटों के तस्करों ने कमीशन बढ़ाया | Smugglers of fake notes increased commission | Patrika News

नकली नोटों के तस्करों ने कमीशन बढ़ाया

locationपटनाPublished: Dec 05, 2019 06:42:36 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

पाकिस्तान से आने वाले नकली नोटों की छपाई लागत बढऩे से इन नोटों के तस्करों ने ब्रिकी पर कमीशन की दरें बढ़ा दी हैं। कमीशन दरें 15 से 20 फीसदी बढ़ा दी गई हैं। नये नोटों में सुरक्षा मानक ज्यादा होने से छपाई खर्च बढ़ जाने के बाद आईएसआई ने नई दरें तय की हैं।
 
 

नकली नोटों के तस्करों ने कमीशन बढ़ाया

नकली नोटों के तस्करों ने कमीशन बढ़ाया

पटना(प्रियरंजन भारती): पाकिस्तान से आने वाले नकली नोटों की छपाई लागत बढऩे से इन नोटों के तस्करों ने ब्रिकी पर कमीशन की दरें बढ़ा दी हैं। कमीशन दरें 15 से 20 फीसदी बढ़ा दी गई हैं। कमीशन अब 40 से 45 फीसदी देने पड़ रहे हैं। यानी सौ रुपये के नकली नोट खरीदने वालों को अब 40 से 45 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की 56वीं बटालियन के कमांडेंट मुकेश त्यागी के अनुसार नकली नोटों की तस्करी बढ़ी है। जाली नोटों की छपाई मंहगी हो जाने के कारण नोटों के सौदागर इसकी बढ़ी कीमत खरीदारों से वसूल रहे हैं।

आईएसआई ने नई दरें तय की
कमीशन की दरें बढ़ाने का कारण सुरक्षा मानक बताए जा रहे हैं। 2000 और 500 के नये नोटों में सुरक्षा मानक ज्यादा होने से छपाई खर्च बढ़ जाने के बाद आईएसआई ने नई दरें तय की हैं। इस बाबत खुफिया एजेंसियों को नई जानकारी मिली है। तस्करी रोकने को सुरक्षा एजेंसियों ने नई रणनीति पर काम करना शुरु किया है।

अतंरराष्ट्रीय सिंडिकेट है इस धंधे में
हाई क्वालिटी के नकली नोटों की तस्करी के पीछे अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट काम करता है। पहले हजार और पांच सौ के ही नकली नोट छापेमारी जाते रहे हैं। इनके मुकाबले 2000 और 500 के नये नोटों में सुरक्षा मानक बढ़ा दिए गये। सूत्रों के मुताबिक इससे अब नकल करना आसान नहीं रह गया है। काफी कोशिशों के बाद पाकिस्तान में इसकी छपाई की जाने लगी। भले ही पूरी तरह नकल नहीं हो पाया पर छपाई की कीमत बढ़ गई।

नकली नोटों के तस्कर पकड़े जा चुके हैं
पिछले दिनों 1,90,500 के नकली नोटों के साथ तस्कर मुमताज को पूर्णिया में पकड़ा गया था। वह तीसरी दफा नकली नोटों के साथ पकड़ा गया। हालांकि पेपर क्वालिटी के साथ 3-4 सुरक्षा मानक नकली नोटों में नहीं उतारे जा सके हैं। सुरक्षा एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दाऊद इब्राहिम का गिरोह नेपाल और बांग्लादेश के अपने गुगोज़्ं के जरिए भारत में नकली नोटों की खेपें खपाने का काम करता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो