scriptमिशन 2019: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर लालू से नेताओं की हुई बात | tejashwi yadav,upendra kushwaha meet to lalu talked about seat sharing | Patrika News

मिशन 2019: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर लालू से नेताओं की हुई बात

locationपटनाPublished: Dec 29, 2018 05:12:55 pm

Submitted by:

Prateek

पत्रिका के विशेष संवाददाता प्रियरंजन भारती की रिपोर्ट…
 

tejashwi yadav

tejashwi yadav

(पटना): एनडीए में सीट शेयरिंग फाइनल होने से बढ़े दबाव के बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव,एनडीए छोड महागठबंधन के साथ आए रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने रांची के रिम्स अस्पताल में इलाजरत लालू यादव से मुलाकात कर महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर महत्वपूर्ण बातचीत की। समझा जा रहा है कि बातचीत लगभग फाइनल हो चुकी है। सभी की एकजुट उपस्थिति होने पर ही सीट शेयरिंग फॉर्मूले की घोषणा की जाएगी।

 

लंबे समय से बिमार चल रहे लालू प्रसाद यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती है। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा,सीटों का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। सभी के रहने पर ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। गठबंधन में हाल ही शामिल हुए मुकेश साहनी ने कहा कि एनडीए को इस बार दस सीटें भी नहीं मिलेगी। एनडीए ने मल्लाहों को आरक्षण नहीं दिया। सभी मिलकर उसे हराएंगे। साहनी ने कहा कि महागठबंधन में कुल ग्यारह पार्टियां और एनडीए की तुलना में हमारे वोट अट्ठारह फीसदी ज्यादा है।


बता दें कि एनडीए से अलग हुए उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में चार -पांच सीटें मिलने वाली हैं। मुकेश साहनी को दो सीटों की दरकार है। जीतनराम मांझी तीन सीटों की डिमांड कर रहे हैं।शरद यादव की पार्टी को भी दो से कम सीट नहीं चाहिए इनके अलावा आरजेडी और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियां अधिक सीटों पर लड़ने वाली हैं। वामपंथी दलों को सहेजने की भी गुंजाइश रखनी होगी। सूत्रों का कहना है कि बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी को भी जगह देनी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सभी को साथ ले चलने में माहिर लालू यादव इस’ खरमास ‘ के बाद सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देंगे। जीतनराम मांझी के सुर फिर बेमेल होने से कारण भी लोगों की चिंताएं बढ़ने लग गई थीं। लिहाजा सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देने का दबाव बढ़ गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो