scriptबिहार के इस शेल्टर होम से दो लड़कियां हुई फरार, मचा हड़कंप | two girls Absconded from khagaria shelter home | Patrika News

बिहार के इस शेल्टर होम से दो लड़कियां हुई फरार, मचा हड़कंप

locationपटनाPublished: Oct 29, 2018 04:44:41 pm

Submitted by:

Prateek

पुलिस लड़कियों की तलाश में छापेमारी कर रही है…

shelter home

shelter home

(पटना): बिहार में शेल्टर होम्स के संचालन में अनियमितता के मामले किसी से छुपे नहीं है। हर मामले के सामने आने के बाद सरकार की ओर से दावा किया जाता रहा है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और शेल्टर होम्स की सुरक्षा बढाई जाएगी। इसे लेकर प्रशासन व सरकार कितनी गंभीर है इसकी बानगी खगड़िया में देखने को मिली जहां के एक शेल्टर होम से दो लड़कियां फरार हो गई। पुलिस लड़कियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

खगड़िया स्थित अल्पावास गृह से दो लड़कियां रविवार देर रात में गेट का ताला तोड़कर फरार हो गईं। प्रशासनिक हलके में इसे लेकर हड़कंप मच उठा है। दोनों लड़कियों के भाग जाने से अल्पावास गृह की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लड़कियों के भागने की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। सीसीटीवी में दिख रहा है कि सुबह होने से पहले दो लड़कियां मिलकर कैसे ग्रील का ताला खोल रही हैं।


मालूम हो कि पिछले दिनों बालिका गृह मुजफ्फरपुर का मामला उजागर होने के बाद कई लड़कियों को वहां से अन्यत्र स्थानांतरित किया गया था। पांच लड़कियों को खगड़िया स्थित अल्पावास गृह लाया गया।भागने वाली दोनों लड़कियां मुजफ्फरपुर से यहां लाई गई थीं। इनमें से एक नेपाल तो दूसरी वैशाली की रहने वाली थीं। पुलिस अब उनकी तलाश में सघन छापेमारी कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो