scriptलोजपा की रहस्यभरी चुप्पी मचा रही बिहार की राजनीति में खलबली…! | why ram vilas paswan is silent on bihar seat sharing issue | Patrika News

लोजपा की रहस्यभरी चुप्पी मचा रही बिहार की राजनीति में खलबली…!

locationपटनाPublished: Oct 04, 2018 03:45:54 pm

Submitted by:

Prateek

एक नई बात यह उभरकर आ रही कि जदयू-कांग्रेस-लोजपा का गठबंधन बन सकता है…

file photo ramvilas paswan

file photo ramvilas paswan

प्रियरंजन भारती की रिपोर्ट….

(पटना): लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के राजनीतिक खेमे में एनडीए की सीट शेयरिंग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस मुद्ये पर भाजपा के रूख के साथ ही एनडीए के घटक दलों की प्रतिक्रियाओं पर विरोधी दल नजर गडाए बैठे हैं। हालांकि नीतीश कुमार को लेकर रालोसपा के दोनों गुटों में जो नाराजगी है वह जगजाहिर हो चुकी है। पर लोजपा सुप्रीमो रामविलास की चुप्पी ने सभी को बैचेन कर रखा है।

 

आरजेडी के बयान से पैदा हुई हलचल

सीटों पर तालमेल को लेकर एनडीए में फॉर्मूला तय होने की रट लगाने में कोई पीछे नहीं है। पर कुशवाहा के साथ साथ लोजपा नेता रामविलास पासवान को लेकर भी खूब कयास लगाए जा रहे हैं। आरजेडी ने तो ऐलान कर रखा है कि कुशवाहा और पासवान दोनों ही महागठबंधन में शामिल होंगे। चुनाव के समय आने तक गठबंधनों का क्या स्वरूप उभरकर आएगा यह अभी से कुछ कहने योग्य नहीं है।

 

कांग्रेस भी कर रही कसरत

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयानों से तो साफ लगता है कि नीतीश कुमार और कांग्रेस की अंदरखाने खिचड़ी ज़रूर पक रही है। एक नई बात यह उभरकर आ रही कि जदयू-कांग्रेस-लोजपा का गठबंधन बन सकता है। इसे लेकर कांग्रेसी अधिक कसरत भी कर रहे मालूम पड़ते है। ऐसी सूरत यदि बनी तो आरजेडी और भाजपा दो मोर्चों पर अन्य छोटे दलों को साथ लेकर होगी और नीतीश कुमार तीसरे मोर्चे पर रहकर भाजपा विरोधी वोटों का बिखराव करने में सहायक होंगे। एक भाजपा नेता की मानें तो इन संभावनाओं को सिरे से नकारा नहीं जा सकता। इस संवाददाता ने इस ओर लगातार इशारे किए भी हैं कि नीतीश कुमार को पलटी मारकर कुमार स्वामी बनने में कतई देर नहीं लगेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो