scriptअरिजीत सिंह और हिमेश रेशम्मिया के गाने से मिला था इरशाद रयान को पहल ब्रेक | Irshad Ryan got his first break from songs of Arijit and Himesh | Patrika News

अरिजीत सिंह और हिमेश रेशम्मिया के गाने से मिला था इरशाद रयान को पहल ब्रेक

locationजयपुरPublished: Nov 12, 2021 10:43:55 pm

Submitted by:

Anurag Trivedi

अब इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के रूप में बना रहे पहचान

अरिजीत सिंह और हिमेश रेशमिया के गाने से मिला था इरशाद रयान को प​हला ब्रेक

अरिजीत सिंह और हिमेश रेशमिया के गाने से मिला था इरशाद रयान को प​हला ब्रेक

जयपुर. भारतीय फिल्म उद्योग में काम करना हर संगीतकार का सपना होता है। मैं भी गाने के सपने के साथ मुंबई आया था, अपनी पहचान बनाने के लिए मैंने गायन और गिटार का साथ लिया। अब मैं भारत और विदेशों में दर्शकों के सामने लाइव गिग्स करने, संगीत बनाने, गायन करने और परफॉर्मेंस देने के साथ लोगों का मनोरंजन करता हूं। इंडिपेंडेंट म्यूजिक मुझे अधिक संतुष्टि दे रहा है और मैं खुद को खुशनसीब महसूस करता हूं। यह कहना है सिंगर इरशाद रयान का।
झारखंड के देवघर में जन्मे और पले-बढ़े रयान ने कहा कि उन्होंने बहुत पहले ही संगीत शुरू कर दिया था और अन्य शहरों में प्रस्तुति देने जाया करते थे। 12वीं कक्षा के बाद मैं वीएफएक्स डिप्लोमा करने के लिए नोएडा चला गया और वहाँ मैंने एक संगीत विद्यालय में सीखना शुरू किया। यहां चार साल बाद मुंबई शिफ्ट होने के बाद मुझे संगीत की बारीकियां समझ में आईं। मुढे अपना बड़ा ब्रेक बहुत जल्दी मिल गया। मैंने अरिजीत सिंह के चार्टबस्टर गीत वफ़ा ने बेवफाई की के जरिए आॅन स्क्रीन डेब्यू किया। जो हिमेश रेशमिया पर प्रदर्शित हुआ। इसके बाद मैंने फिल्म डैडी में साजिद-वाजिद की जोड़ी को असिस्ट किया था। मैंने कॉमेडी शो ड्रामा कंपनी में भी काम किया है। इसके बाद मैंने गिटार को अपनी ताकत बना ली और लाइव गिग्स पर काम करने लगा। यहां से मुझे अलग पहचान मिलनी शुरू हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो