scriptरिकी केज का चला जादू | Ricky Cage's magic | Patrika News

रिकी केज का चला जादू

locationजयपुरPublished: Jan 24, 2020 12:30:02 pm

Submitted by:

Anurag Trivedi

जेएलएफ के म्यूजिक स्टेज पर लोक कलाकारों की प्रस्तुति

रिकी केज का चला जादू

रिकी केज का चला जादू

राजस्थानी लोक संगीत और सूफियाना कलामों की मिठास भरी धुनों से जेएलएफ का म्यूजिक स्टेज गूंजायमान हो गया। होटल क्लॉक्स आमेर में जयपुर म्यूजिक स्टेज के पहले दिन गुरुवार को जहां राजस्थानी लोक कलाकारों ने सूफियाना कलामों का फयूजन पेश किया, वहीं ग्रैमी अवॉर्ड विनर भारतीय संगीतकार रिकी केज ने भी अपनी अनोखी प्रस्तुति से स्टेज को रोशन कर दिया। शुरुआत में राजस्थानी फोक एंड कव्वाली का फयूजन पेश किया गया। इसके बाद राजस्थान जोश की ओर से डांस का भी प्रदर्शन किया गया। इस प्रस्तुति में चुग्गे खां ने खड़ताल की प्रस्तुति से राजस्थानी संगीत की शान को दर्शाया, वहीं भारतीय संगीतकार रिकी केज ने पियानो पर अपनी अंगुलियों का जादू दिखाया। उनके ग्रुप के साथी कलाकारों ने फिल्मी व गैर फिल्मी गीतों को अनोखे अदंज में पेश किया। करीब दस बजे तक चले कार्यक्रम से म्यूजिक स्टेज का माहौल खुशनुमा हो गया। रिकी कैज की प्रस्तुति के चलते श्रोताओं में जोश देखा गया। शुक्रवार को म्यूजिक स्टेज पर लिजा मैरी सिमोंस और गेविन जैम्स जैसे कलाकार अपने ग्रुप के साथ म्यूजिकल प्रस्तुतियां देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो