scriptरेनबो कलर्स से भरपूर फूड गर्मी में भी आपको रखेगा कूल | Take special care to eat in summer | Patrika News
पत्रिका प्लस

रेनबो कलर्स से भरपूर फूड गर्मी में भी आपको रखेगा कूल

तेज गर्मी में खानेपान का रखें विशेष ध्यान, फूड ऐसा हो, जो न सिर्फ गर्मी से बचाएं, बल्कि इम्यूनिटी सिस्टम को भी बनाकर रखें

जयपुरMay 29, 2020 / 11:58 pm

Jaya Sharma

  समर्स में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जिसमें पानी की मात्रा अधिक हो।

रेनबो कलर्स से भरपूर फूड गर्मी में भी आपको रखेगा कूल

जयपुर. गर्मी चरम पर है। ऐसे में खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। फिर इस साल तो गर्मी के साथ-साथ कोरोना वायरस का भी कहर छाया हुआ है। ऐसे में अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करना बेहद जरूरी है। एक्सपट्र्स के मुताबिक घरों में रहते हुए भी समर्स में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जिसमें पानी की मात्रा अधिक हो। उनके अनुसार गर्मियों में रेनबो कलर्स से भरपूर फूड होना चाहिए, जिसमें सीजनल फ्रूट्स, वेजिटेबल्स और ड्रिंक्स शामिल हो। एक्सपट्र्स के जानिए, कैसा होना चाहिए आपका समर फूड मैन्यू।
डाइट में शामिल करें सत्तू, फ्रूट्स और सीजनल वेजिटेबल
आयुर्वेद चिकित्सक गुंजन गर्ग कहती हैं कि गर्मियों में सीजनल वेजिटेबल्स और फ्रूट्स खाने चाहिए। अपनी डाइट में लिक्विड चीजों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। जैसे कैरी की छाछ, कैमिकल फ्री फ्रूट जूस, नींबू और पुदीना शिंकजी और ठंडाई ले सकते हैं। इसके अलावा सत्तू और गुलकंद बहुत अच्छा रहता है। वेजिटेबल्स में भी वो ही सब्जियां खाएं, जो अभी सीजन में चल रही है। इसके अलावा कुछ जैसे फ्रूट्स के साथ दूध मिलाने से बचे। रात के समय दही ना खाएं। स्पाइसी फूड ना लें। गर्मियों में डाइजेशन वीक रहता है, ऐसे में आइस का इस्तेमाल मत कीजिए। बर्फ डाइजेशन को और भी वीक बनाती है।
……
अर्ली मॉर्निंग जूस से बढ़ाएं इम्यूनिटी
न्यूट्रीशिनिस्ट अंजली फाटक बताती हैं कि गर्मी में अपनी इम्यूनिटी बढ़ानी है और हीट से बचकर रहना है, तो सबसे पहले अपने पूरा दिन का डाइट प्लान तय करें। अर्ली मॉर्निंग आंवला, गिलोय और मैथी वाटर ले सकते हैं, खाली पेट इन्हें लेने से ज्यादा फायदा होगा। इसके बाद ब्रेकफास्ट में सीजनल फ्रूट्स के जूस पी सकते हैं। जूस में पुदीना और तुलसी का यूज करें। धनिए और पुदीना की चटनी का भी इस्तेमाल करें। लंच में दही ले सकते हैं, लेकिन डिनर में खट्टी चीजों से बचें। यदि आप ऑफिस जा रहे हैं, तो अपने साथ लिक्विड बैग रखें। बाहर का खाना इस समय नहीं खाना है, ऐसा ना हो कि आप घर से प्रॉपर पानी भी ना ले जाएं और बाहर पानी ना मिले। इस समय घर के खाने का खास ध्यान रखें। सीजनल फ्रूट्स और वेजिटेबल खाएं।
….

इस समर ये रखें ध्यान-
प्रिजरवेटिव जूस से बचें-
बर्फ का इस्तेमाल कम से कम करें-
रात को खट्टी चीजें ना खाएं-
शरीर में पानी की कमी ना आने दें-
गर्मी दूर करने के देसी आइटम लें, जैसे सत्तू, राबड़ी, चने का सलाद, नींबू पानी

Home / Patrika plus / रेनबो कलर्स से भरपूर फूड गर्मी में भी आपको रखेगा कूल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो