script

आज शुक्रवार को करें ये छोटे-छोटे टोटके, आज ही होगा बड़ा फायदा

Published: Oct 27, 2017 09:59:27 am

धृति नामक नैसर्गिक शुभ योग सायं ७.३२ तक, इसके बाद शूल नामक नैसर्गिक अशुभ योग है

aaj ka rashifal

hanumanji ke totke

धृति नामक नैसर्गिक शुभ योग सायं ७.३२ तक, इसके बाद शूल नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। शूल नामक अशुभ योग की प्रथम पांच घटी शुभ कार्यों में त्याज्य हैं। सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग रात्रि २.४२ से प्रारम्भ हो रहा है।
मेष
कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी। आज हनुमान जी को गुड़ के चूरमे का भोग लगाएं।
वृषभ
संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें। आज श्री हनुमान जी को गुलाब के फूलों की माला और मिठाई का भोग लगाएं।
मिथुन
अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। आज श्री हनुमानजी को सिंदूर तेल और जनेऊ अर्पण करें, कार्य सिद्ध होंगे।
कर्क
विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाडऩे की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। आज श्री हनुमानजी को गुड़ का नेवैद्य लगाएं।
सिंह
दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख संभव। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। श्री हनुमानजी को लाल वस्त्र अर्पण करें और हलवे का भोग लगाएं।
कन्या
क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा संभव है। श्री हनुमान जी के मंदिर पर लाल ध्वज अर्पण करें और फल का भोग लगाएं।
तुला
दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं।

वृश्चिक
कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें।
धनु
माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित का सहयोग परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी।

मकर
बोलने से पहले सोचें। झूठ बोलने से बचें। दुव्र्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी।
कुम्भ
आजकल आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। घर में क्लेश बढ़ेंगे। पेट से संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे।

मीन
परिजनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें। आज श्री हनुमानजी को गुड़ चने का भोग जरूर लगाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो