scriptआज का मंगलवार इन 7 राशियों को पड़ेगा भारी, इन उपायों से बचें | Aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News
तीर्थ यात्रा

आज का मंगलवार इन 7 राशियों को पड़ेगा भारी, इन उपायों से बचें

शुभ नामक योग सायं ७.५४ तक, तदन्तर शुक्ल नामक योग रहेगा।

Dec 05, 2017 / 09:35 am

सुनील शर्मा

aaj ka rashifal in hindi

aaj ka rashifal

शुभ नामक योग सायं ७.५४ तक, तदन्तर शुक्ल नामक योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग है। विशिष्ट योग: यमघंट नामक अशुभ योग सूर्योदय से रात्रि १२.२८ तक है।

मेष
अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा। किसी भी काम को करने से पहले रणनीति तय करें। पारिवरिक समस्याओं का समाधान संभव है। रोजगार में लोभ न करें। वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी। रुका धन मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
वृषभ
गलत निर्णय का गलत नतीजा। व्यवसाय मे परिवर्तन करने का मन होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। उधार दिया पैसा रुक सकता है।

मिथुन
आप की मेहनत के अनुरूप आप को फल न मिलने से मन दुखी होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलने के योग हैं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कर्क
कार्यस्थल पर सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। व्यापार अच्छा चलेगा। पुराने विरोधी सक्रिय होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। हमेशा धैर्य से काम लें।
सिंह
दोस्तों से मन की बात होगी। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी।

कन्या
दिन श्रेष्ठ है। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि से कार्य में सफलता के योग। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है। प्रेम प्रसंग में सफल होंगे।
तुला
किसी भी कीमत पर अपना काम करवा लेंगे। जीवनसाथी की मदद से कार्य पूरे होंगे। अपनी जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभाने का प्रयास करे। निवेश लाभदायी रह सकेगा। राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
वृश्चिक
आप की कार्यशेलि और वाक् चातुर्य से काम पूरे होंगे। व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी। निवेश करने मेंजल्दबाजी न करें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

धनु
दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। दोस्तों के साथ मोज मस्ती में समय बीतेगा। शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नवीन उपलब्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।
मकर
राजनितिक दबाव के कारण होते कार्य अवरुद्ध हो सकते हैं। आज आर्थिक विशेष लाभ होने की संभावना है। परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। हमेशा प्रसन्न रहने से सेहत अच्छी रहेगी।
कुम्भ
अपनों द्वारा प्रताडि़त हो सकते हैं। अपने उदेश्य की पूर्ति के प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करें। भूमि, आवास की समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा।

मीन
आप की दिनचर्या में बदलाव आएगा। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ाहट रहेगी।

Home / Astrology and Spirituality / Pilgrimage Trips / आज का मंगलवार इन 7 राशियों को पड़ेगा भारी, इन उपायों से बचें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो