scriptआज शनिवार को बना शूल योग, इन 5 राशि वालों के शत्रु होंगे बुरी तरह परास्त | Aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News
तीर्थ यात्रा

आज शनिवार को बना शूल योग, इन 5 राशि वालों के शत्रु होंगे बुरी तरह परास्त

धृति नामक नैसर्गिक शुभ योग रात्रि २.१४ तक, तदन्तर शूल नामक नैसर्गिक अशुभ योग है।

Dec 16, 2017 / 09:25 am

सुनील शर्मा

shivlinga puja

shivlinga puja

धृति नामक नैसर्गिक शुभ योग रात्रि २.१४ तक, तदन्तर शूल नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। अनुराधा ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि ४.१३ तक, इसके बाद ज्येष्ठा ‘तीक्ष्ण व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। भद्रा संज्ञक विष्टि नामकरण सूर्योदय से रात्रि ८.२० तक है।
मेष
विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। आप जल्द दूसरों पर विश्वास कर लेते हैं। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। परिवार की उलझन खत्म होगी।
वृषभ
आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। दिनचर्या प्रभावित होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

मिथुन
दिन अनुकूल है। परिवार एवं आवास की समस्या हल हो सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढऩे से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।
कर्क
संतों के दर्शन होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें। आर्थिक मामलो में लापरवाही न करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह
समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें। संतान के कार्यों से चिंतित रहेंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। व्यक्तिगत कार्यों में लापरवाही कर रहे हैं। कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है।
कन्या
आपके कार्यों से समाज में आपकी प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। यश, उत्साह बढ़ेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रेम प्रसंग में न उलझें। मेहमानों का आगमन होगा।

तुला
रोजगार में बदलाव आने की उम्मीद है। आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रुका पैसा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है।
वृश्चिक
अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता है। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा।

धनु
अपने धन का कुछ कनश परोपकार में लगाएं। नौकरी में कार्य का विस्तार होगा। शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
मकर
परिजनों पर व्यर्थ में संदेह नहीं करें। आर्थिक लाभ होगा। अपनों के महत्व को भूलें नहीं। किस व्यक्ति से क्या बात करनी हैं, विशेष ध्यान रखें। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा। पुराने मित्रों से मुलाकाल होगी।
कुम्भ
समय पर काम करना सीखें। अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढऩे से बजट बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा।

मीन
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। वाहन क्रय करने का मन होगा। नए संबंध बनेंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Pilgrimage Trips / आज शनिवार को बना शूल योग, इन 5 राशि वालों के शत्रु होंगे बुरी तरह परास्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो