scriptआज शनिवार को किया शुक्र ने मकर राशि मे परिवर्तन, इन राशियों पर होगा शनि मेहरबान | Aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News

आज शनिवार को किया शुक्र ने मकर राशि मे परिवर्तन, इन राशियों पर होगा शनि मेहरबान

Published: Jan 13, 2018 09:51:58 am

धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।

aaj ka rashifal in hindi, daily horoscope in hindi

shani ki sade sati ke upay

आज दोपहर बाद २.४५ पर शुक्र मकर राशि में दाखिल होगा। अनुराधा ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: १०.१४ तक, इसके बाद ज्येष्ठा ‘तीक्ष्ण व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। अनुराधा नक्षत्र में समस्त शुभ व मांगलिक कार्य प्रशस्त हैं। ज्येष्ठा गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी है। अत: ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्मे जातकों की २७ दिन बाद ज्येष्ठा की पुनरावृत्ति पर मूल शांति कराना हितकर रहेगा।
मेष
पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ करें।

वृषभ
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं।
मिथुन
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वहीं आपका विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है।

कर्क
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
सिंह
बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की शुरुआत करें। उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

कन्या
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में सहायक होंगे।
तुला
कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईष्र्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है।

वृश्चिक
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।
धनु
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराए नहीं, अपने ईष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मकर
नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। पुराने विवाद से युक्तजमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं।
कुम्भ
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं।

मीन
आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो