scriptबाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बालटाल से श्रद्धालुओं क पहला जत्था रवाना | Amarnath yatra commenses from today | Patrika News

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बालटाल से श्रद्धालुओं क पहला जत्था रवाना

Published: Jul 02, 2016 01:15:00 pm

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर के सोनमार्ग के बालटाल बेस कैंप से श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज सुबह रवाना हो गया है

Amarnath Yatra,first time plane,Bhopal 200 sadhus,

Amarnath Yatra,first time plane,Bhopal 200 sadhus,200 pilgrims from bhopal

अमरनाथ यात्रा शनिवार से औपचारिक तौर पर शुरू हो गई है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर के सोनमार्ग के बालटाल बेस कैंप से श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज सुबह रवाना हो गया है। इस जत्थे में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालु शामिल हैं। मौसम सुहावना होने की वजह से जत्थे में शामिल श्रद्धालु बेहद खुश नजर आ रहे हैं। जत्थे में श्रद्धालु महिलायें, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। यात्रा पर आतंकी खतरे को देखते हुए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बार अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है।

गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा के लिए अभी तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी आज बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। गृहमंत्री सुरक्षा का जायजा लेने के बाद बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। गौर हो कि अमरनाथ की पवित्र गुफा तक पहुंचने के दो रास्ते हैं। पहला बालटाल और दूसरा पहलगाम से होकर जाता है। बालटाल से पवित्र गुफा का रास्ता 14 किलोमीटर का है, जबकि पहलगाम से 51 किलोमीटर है। यात्री बालटाल से डोमेल, बरारी होते हुए बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा तक पहुंचती है। जबकि पहलगाम वाले यात्री चंदनवाड़ी, पिस्सू टॉप, शेषनाग और पंजतरनी होते हुए पवित्र गुफा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस बार आतंकी खतरे के मद्देनजर दोनों ही रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था एकदम मुस्तैद है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो