scriptKrishna Janmashtami 2019 : यहां जाकर मनाएं जन्माष्टमी | celebration of Janmashtami 2019 in this krishna temple | Patrika News

Krishna Janmashtami 2019 : यहां जाकर मनाएं जन्माष्टमी

locationभोपालPublished: Aug 22, 2019 01:16:16 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

Krishna Janmashtami 2019 के मौके पर अगर आप भी कुछ हटकर अनुभव करना चाहते हैं तो भगवान श्रीकृष्ण के इन मंदिरों में जरूर जाएं और यहां पर बाल-गोपाल का जन्मोत्सव मनाएं।

Krishna Janmashtami 2019 : यहां जाकर मनाएं जन्माष्टमी

Krishna Janmashtami 2019 : यहां जाकर मनाएं जन्माष्टमी

हमारे देश में भगवान श्रीकृष्ण ( Lord Krishna ) के कई मंदिरें हैं लेकिन उन मंदिरों में से कुछ खास मंदिरों में लोगों का खास जुड़ाव रहता है, जिन कारणों से हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और कान्हा का जन्मोत्सव मनाते हैं। इन जगहों पर मनाया जाना वाला जन्माष्टमी का त्यौहार अपने आप में खास होता है।
ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2019 : वृंदावन में 23 और मथुरा में 24 को जन्माष्टमी

Krishna Janmashtami 2019 के मौके पर अगर आप भी कुछ हटकर अनुभव करना चाहते हैं तो भगवान श्रीकृष्ण के इन मंदिरों में जरूर जाएं और यहां पर बाल-गोपाल का जन्मोत्सव मनाएं।
Krishna Janmashtami 2019 : यहां जाकर मनाएं जन्माष्टमी
 

बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन

भगवान श्रीकृष्ण का बचपन वृंदावन में बिताया था। यहां की बांके बिहारी मंदिर सबसे फेमस और प्राचीन मंदिर है। दरअसल, भगवान श्रीकृष्ण को बांके बिहारी भी कहा जाता है, इसलिए उनके नाम पर इस मंदिर का नाम बांके बिहारी रखा गया। जन्माष्टमी के दिन मंगल आरती होने के बाद लगभग रात 2 बजे ही इस मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं।
Krishna Janmashtami 2019 : यहां जाकर मनाएं जन्माष्टमी
 

द्वारकाधीश मंदिर, द्वारका

द्वारकाधीश मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के मुख्य मंदिरों में एक है। यह गुजरात के द्वारका में स्थित है। यह मंदिर चार धाम यात्रा का भी मुख्य हिस्सा है। जन्माष्टमी के दौरान यहां बेहद ही उमंग भरा माहौल रहता है। इस मंदिर को खूबसूरत ढंग से सजाया जाता है।
Krishna Janmashtami 2019 : यहां जाकर मनाएं जन्माष्टमी
 

श्रीकृष्ण मठ मंदिर, उडुपी

श्रीकृष्ण मठ मंदिर कर्नाटक का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह मंदिर कर्नाटक के उडुपी में स्थित है। इस मंदिर की खासियत ये हैं कि यहां पर कान्हा का दर्शन खिड़की द्वारा किया जाता है। जन्माष्टमी के मौके पर यहां पर हर साल श्रद्धालुओं की लाखों की संख्या में भीड़ लगती है।
Krishna Janmashtami 2019 : यहां जाकर मनाएं जन्माष्टमी
 

द्वारकाधीश मंदिर, मथुरा

यह मथुरा का दूसरा सबसे फेमस मंदिर है। यहां पर भगवान कृष्ण की काले रंग की प्रतिमा की पूजा की जाती है। यहां पर राधा की मूर्ति का रंग सफेद है। यहां पर भी जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो