scriptसावन सोमवार : देवघर में उमड़ा शिव भक्तों का जनसैलाब | large number of devotee at deoghar in sawan somwar | Patrika News

सावन सोमवार : देवघर में उमड़ा शिव भक्तों का जनसैलाब

locationभोपालPublished: Jul 22, 2019 02:47:49 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

सावन सोमवार : सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। यही कारण है कि सावन महीने में सोमवार के दिन देवघर में शिव भक्तों की भीड़ दोगुनी हो जाती है।

deoghar

सावन सोमवार : देवघर में उमड़ा शिव भक्तों का जनसैलाब

सावन महीने के पहले सोमवार ( sawan somwar ) को देवघर ( Deoghar ) में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है। बड़ी संख्या में शिव भक्त देवघर पहुंच कर भगवान शिव ( Lord Shiva ) को जलाभिषेक कर रहे हैं। दरअसल, सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है। कहा जाता है कि सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। यही कारण है कि सावन महीने ( month of sawan ) में सोमवार के दिन देवघर में शिव भक्तों की भीड़ दोगुनी हो जाती है।
deoghar
गौरतलब है कि सावन महीने में कांवड़िये सुल्तनागंज से जल भरकर देवघर आते हैं और बाबा बैद्यनाथ ( Baba Baidynath Dham ) पर जल अर्पित करते हैं। कांवड़ लाने के दौरान शिव भक्त कई नियमों का पालन करते हैं।
deoghar
मान्यता है कि सावन महीने में भगवान शिव को दूध और गंगाजल से अभिषेक करने पर मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

deoghar
सावन महीने में सोमवार का अपना एक अलग महत्व है। सोम का अर्थ चंद्रमा होता है और चंद्रमा के ईश्वर भगवान शिव हैं। यही कारण है कि भगवान शिव को सोमेश्वर भी कहा जाता है। मान्यता है कि सोमवारी बहुत ही फलदाई होता है।
deoghar
पौराणिक कथा के अनुसार, मां गंगा का पदार्पण सावन महीने के सोमवारी को ही हुआ था। यही कारण है कि सोमवारी को उत्तम दिन माना जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो