तीर्थ यात्रा

इस देश में है विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर, लेकिन यहां हिन्दू नहीं हैं!

विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर कंबोडिया में है, जिसका नाम है अंकोरवाट मंदिर

भोपालDec 20, 2019 / 10:39 am

Devendra Kashyap

भारत में लाखों-करोड़ों की संख्या में मंदिरें हैं लेकिन क्या आप जानते हैं विश्व का सबसे बड़े हिन्दू मंदिर कहां है? शायद आप बोलेंगे सबसे ज्यादा हिन्दू हिन्दुस्तान में रहते हैं तो सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर भारत में ही होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। आपको जानकार हैरानी होगी कि विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर कंबोडिया में है, जिसका नाम है अंकोरवाट मंदिर। हैरान करने वाली बात यह है कि यहां कोई हिन्दू नहीं है।
अंकोरवाट मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है, जो हिन्दुओं के आराध्य देव हैं। गौरतलब है कि हिन्दू धर्म विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है। माना जाता है कि यह धर्म 12 हजार वर्ष से भी पुराना है। हिन्दू धर्म में मूर्ति पूजा और ध्यान पर विशेष जोर दिया जाता है। कहा जाता है कि विश्व के कई देशों में पहले सनातन धर्म ही था।
angkor_wat_cambodia123.jpg
अंकोरवाट मंदिर कंबोडिया के अंकोर में है, जो सिमरिप शहर में मीकांग नदी के किनारे बसा हुआ है। इसका फैलाव सैकड़ों वर्ग मील में है। इसका पुराना नाम यशोधपुर था। इस मंदिर का निर्माण राजा सूर्यवर्मन द्वितीय के शासन काल ( 1112 से 1153 ईस्वी ) में हुआ था। यही नहीं, इस मंदिर के चित्र को कंबोडिया के राष्ट्रीय ध्वज में छापा गया है। इस मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया है
angkor_wat_cambodia12.jpg
अब सवाल उठता है कि विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर जहां है, वहां पर हिन्दू क्यों नहीं है ? ऐसा नहीं है कि यहां हिन्दू नहीं थे। जानकार बताते हैं कि पहले यहां 100 फीसदी लोग हिन्दू धर्म को मानते थे लेकिन धीरे-धीरे यहां के लोगों ने दूसरे धर्मों को अपना लिया है। आज भी यहां हिन्दू हैं लेकिन उनकी संख्या न के बराबर है लेकिन विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर यहीं पर है।

Home / Astrology and Spirituality / Pilgrimage Trips / इस देश में है विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर, लेकिन यहां हिन्दू नहीं हैं!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.