scriptयहां पश्चिम की ओर देखती हैं मां लक्ष्मी, सूर्य देव करते हैं माता के चरण स्पर्श | story of famous mahalakshmi mandir kolhapur | Patrika News

यहां पश्चिम की ओर देखती हैं मां लक्ष्मी, सूर्य देव करते हैं माता के चरण स्पर्श

locationभोपालPublished: Oct 22, 2019 03:30:42 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

माता लक्ष्मी की मूर्ति के प्रत्येक हिस्से की सूर्य की किरणें अलग-अलग दिन दर्शन करती हैं।

mahalaxmi_mandir_kolhapur.jpg
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित महालक्ष्मी मंदिर देश के प्रमुख मंदिरों में एक है। यहां पर साल में दो बार सूर्य की किरणें माता लक्ष्मी के विग्रह पर सीधी पड़ती है। माना जाता है कि सूर्य की किरणें माता के चरणों को स्पर्श करती हुई उनके मुखमंडल तक आती है। इस मंदिर में एक दीवार श्री यंत्र पत्थर पर खोदकर बनाया गया है।
mahalaxmi_mandir_kolhapur01.jpg
पश्चिम की ओर देखती हैं मां लक्ष्मी

माना जाता है कि मंदिर में माता लक्ष्मी की मूर्ति के प्रत्येक हिस्से की सूर्य की किरणें अलग-अलग दिन दर्शन करती हैं। मंदिर की पश्चिमी दीवार पर एक खिड़की है जिसमें से सूर्य की रोशनी आती है और माता की मूर्ति को स्पर्श करती है। रथ सप्तमी के दिन सूर्य देव माता लक्ष्मी के चरण छूते हैं। हर वर्ष जनवरी माह में ऐसा होता है। अधिकतर मंदिरों में देवी-देवता पूर्व या उत्तर दिशा की ओर देख रहे होते हैं लेकिन इस मंदिर में माता लक्ष्मी का चेहरा पश्चिम दिशा की तरफ है।
mahalaxmi.jpg
अम्बा माता का मंदिर के नाम से है विख्यात

पुराणों के अनुसार, शक्ति पीठों में मां शक्ति उपस्थित होकर भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। माना जाता है कि इस मंदिर में जो भक्त इच्छा लेकर आता है वो पूर्ण हो जाती है। इस मंदिर को अम्बा माता का मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां पर माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ निवास करती हैं।
mahalakshmi_mandir_kolhapur1.jpg
राजा कर्णदेव ने कराया था मंदिर का निर्माण

इस मंदिर का निर्माण 7वीं शताब्दी में चालुक्य वंश के राजा कर्णदेव ने कराया था। बताया जाता है कि मंदिर का निर्माण अधुरा रह गया था, जिसे 9वीं शताब्दी में पूरा किया गया था। यह मंदिर 27 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है। मंदिर करीब 45 फीट ऊंचा है। इस मंदिर में स्थापित माता लक्ष्मी की मूर्ति 4 फीट ऊंची है। बताया जाता है कि माता की प्रतिमा करीब 7 हजार वर्ष पुरानी है। आदि गुरु शंकराचार्य ने माता लक्ष्मी की मूर्ति में प्राण-प्रतिष्ठा की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो