तीर्थ यात्रा

आज दीवाली पर राहू करेगा बड़ा परिवर्तन, इन राशियों की हो जाएगी मौज

आज दीवाली के दिन हस्त ‘क्षिप्र व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: ७.२७ तक, तदुपरान्त चित्रा ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र रहेगा

Oct 19, 2017 / 07:21 am

सुनील शर्मा

Rahu in astrology tips rashifal

आज दीवाली के दिन हस्त ‘क्षिप्र व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: ७.२७ तक, तदुपरान्त चित्रा ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को हस्त नक्षत्र में राक्षस योग बनता है जो कष्टकारक होता है। पर चित्रा नक्षत्र के संयोग से चर नामक योग की सृष्टि होती है, जो कार्यसिद्धि वाला होता है। साथ ही आज राहू भी अश्लेषा के तृतीय चरण में प्रवेश करेगा जिससे कई राशियों पर अनुकूल असर पड़ेगा।
मेष
आज आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते है। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है। लक्ष्मीजी को लाल फूल चढ़ाए।
वृषभ
दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हित चिंतक रहेंगे। व्यापार – नौकरी में लाभ होगा।

मिथुन
जिसे आप किसी काम का नहीं समझते थे। आज वही आप के कार्यों में सहभागी बनेंगे। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते है। सतर्क रहे।
कर्क
सामाजिक लोग आप के किए कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज परिजनों से प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें।

सिंह
आप की दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव हैं। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।
कन्या
व्यापार- व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म – कर्म में समय बीतेगा।

तुला
दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभ चिंतक से मेल- मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगा। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।
वृश्चिक
आलस त्यागें। समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार- व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है।

धनु
आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। आज रात्रि लक्ष्मी माता के मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक लगाए मुकदमे में विजय होगी।
मकर
पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के योग हैं। लक्ष्मी जी को इत्र और लाल साड़ी अर्पण करें। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।

कुम्भ
आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें। रुके काम बनेंगे, सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़े।
मीन
बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते है। विरोधियों से सावधान रहें। आज किसी माता के मंदिर में लाल चुनरी के साथ खारक भी अर्पण करें, लाभ होगा।

Home / Astrology and Spirituality / Pilgrimage Trips / आज दीवाली पर राहू करेगा बड़ा परिवर्तन, इन राशियों की हो जाएगी मौज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.