scriptAaj ka rashifal 12 September: भगवान की कृपा से आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ ,जानिए आपका राशिफल | Aaj ka rashifal Thursday12 September daily horoscope in hindi | Patrika News

Aaj ka rashifal 12 September: भगवान की कृपा से आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ ,जानिए आपका राशिफल

locationपीलीभीतPublished: Sep 12, 2019 07:02:42 am

Submitted by:

jitendra verma

Aaj ka rashifal जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj ka rashifal 12 September: भगवान की कृपा से आज इन तीन राशि वाले रहेंगे लाभ में,जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 12 September: भगवान की कृपा से आज इन तीन राशि वाले रहेंगे लाभ में,जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों को आज धन लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं। प्रयास करना चाहिए। पूजा पाठ से भाग्य साथ देगा। शिक्षा संबंधी कार्य सफल होंगे। सुख में वृद्धि हो सकती है। माता पक्ष से लाभ की संभावनाएं हैं।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों को आज सरकारी काम में देरी हो सकती है, हो सकता है काम ही ना बने, व्यर्थ ही आना जाना हो सकता है। नौकरी करने वालों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार आज संतोषजनक नहीं रहेगा। यदि मां अस्वस्थ है तो मां की दवा पर खर्च होगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों का आज भाग्योदय हो सकता है। यदि शराब का सेवन ना करते हो तो आज भाग्य से धन लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का विचार विमर्श आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत बढ़िया नहीं कहा जा सकता। मन खराब सा रहेगा। शरीर भी साथ नहीं देगा। वायु संबंधी दोष के कारण शरीर में ऐंठन रहेगी। व्यापार भी बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का समय सामान्य शुभ है। मन में उथल-पुथल और बेचैनी सी रहेगी। शिक्षा में कमी की संभावना है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के आज लाभ में कमी रहेगी। व्यापार में लाभ होते होते रह जाएगा। पब्लिक सेक्टर के कार्यों में खर्चा हो सकता है। वाहन भी परेशान कर सकता है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद भी निराशा हाथ लग सकती है। मित्र समय देने के बाद भी हो सकता है आपके दिए हुए काम को ना कर पाए। सरकारी काम देर से बनेंगे।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों को आज हल्का सा तनाव व धन लाभ की संभावना दिखाई देती हैं। सार्वजनिक क्षेत्रों से आज आपको लाभ हो सकता है। पूर्व में की गई पूजा-पाठ आज आपको लाभ देगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों को आज परिश्रम से धन की कोई व्यवस्था बन सकती है। भागदौड़ बहुत करना पड़ेगी, यात्रा भी संभव है। निराश ना हो लगे रहे डटे रहे। भगवान विष्णु की पूजा पाठ करें तो समय कुछ सही होगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों को आज बाहरी क्षेत्रों से कोई धन की प्राप्ति संभव है। प्राप्त धन शीघ्र ही खर्चा हो जाएगा। छोटी यात्रा भी हो सकती है। जीवनसाथी के भाग्य से आज लाभ हो सकता है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा, बुद्धि विवेक से धन लाभ की संभावनाएं हैं। कमीशन के कार्य करने वाले को आज लाभ हो सकता है। कर्ज़ के इच्छुक को कर्जा मिल सकता है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया नहीं कहा जा सकता। खर्चा बढ़ेगा, सरकारी कामों में उलझन रहेगी, पिता जी को भी कोई परेशानी हो सकती हैं। भागदौड़ बहुत रहेगी और थोड़ा तनाव भी हो सकता है। संतान कहना नहीं मानेगी इस लिए भी मन परेशान रहेगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो