scriptलोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को लेकर आयी बहुत बड़ी खबर ! | big news regarding maneka gandhi for pilibhit before loksabha election | Patrika News

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को लेकर आयी बहुत बड़ी खबर !

locationपीलीभीतPublished: Mar 12, 2019 04:57:52 pm

Submitted by:

suchita mishra

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पीलीभीत सीट छोड़ना चाहती हैं। उनकी जगह इस बार वरुण गांधी पीलीभीत सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

maneka gandhi

maneka gandhi

पीलीभीत। 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही सभी राजनीतिक दल अपने अपने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में व्यस्त हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को लेकर बड़ी खबर आयी है। मेनका गांधी अपनी परंपरागत पीलीभीत लोकसभा सीट अब छोड़ना चाहती हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने पीलीभीत की जगह इस बार हरियाणा के करनाल से चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी है। बता दें कि मेनका ने पीलीभीत से पहली बार 1989 में चुनाव जीता था और यहां से 3 बार सांसद रही हैं।
वहीं ये भी चर्चा है कि मेनका गांधी की जगह इस बार उनके बेटे वरुण गांधी पीलीभीत सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वरुण गांधी 2009 में पीलीभीत से चुनाव लड़कर पहली बार सांसद बने थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में वरुण गांधी पीलीभीत से और मेनका गांधी आंवला से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। हालांकि अब मेनका गांधी और वरुण गांधी को लेकर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो