scriptऐसे पप्पू बहुत आये लेकिन पप्पू पास नहीं हुआ : संजय सिंह | Bjp kamal sandesh pad yatra completed in pilibhit | Patrika News

ऐसे पप्पू बहुत आये लेकिन पप्पू पास नहीं हुआ : संजय सिंह

locationपीलीभीतPublished: Dec 15, 2018 08:30:43 pm

Submitted by:

suchita mishra

कमल संदेश पद यात्रा समापन का हुआ कार्यक्रम
विधायक संजय ने जमकर चलाए विपक्षी दलों पर तीर
कार्यक्रम में भवानी सिंह व पूरनपुनलाल लोधी ने भी रखे विचार
 

Kamal

Kamal

पीलीभीत। कमल संदेश पद यात्रा का समापन सकुशल हुआ, इस दौरान हज़ारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। आपको बता दे कि यह यात्रा 1 से 15 दिसंबर तक चली थी। जिसमें सभी नेताओं को टोलियाँ बनाकर घर-घर जाकर हर एक मतदाता तक भाजपा द्वारा चलाई जा रही नितियों व संदेश पहुँचाना था। मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज व कानपुर क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह व विश्ष्टि अतिथि लोकसभा प्रभारी पूरनलाल लोधी थे। इनके अलावा पार्टी के विधायक, जिला कार्यकारिणी तो रही लेकिन केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी कहीं दिखाई नहीं दी और ना ही उनका कहीं नाम आया। कार्यक्रम में कार्यकर्ता इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने संजय को पीलीभीत से सांसद बनाने की मांग कर दी।

संजय ने चलाये जमकर तीर
कार्यक्रम की शुरूवात करते हुए सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने अपने संबोधन में सबसे पहले मंचासीन अतिथियों को धन्यवाद दिया। उसके बाद उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लेते हुए कहा कि आज के इस कार्यक्रम को असफल बनाने के लिए बहुत लोगों ने ज़ोर लगाया लेकिन वो सभी विफल रहें। राहुल गांधी पर विधायक ने कटाक्श करते हुए कहा कि उनकी सरकार में एक शौचालय नहीं दे पाते और पप्पू के पापा कहते थे कि हम 100 रूपये भेजते है, लेकिन गांव में 25 रूपये ही आ पाते है और 75 रूपये पप्पू के भैईया लोग खा जाते है। बोले कि ना जाने कितने पप्पू आए और चले गए लेकिन पप्पू पास नहीं हुआ। हमारा नारा है सबका साथ सबका विकास। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खुलाए बैंक खातों पर सफाई देते हुए कहा कि पप्पू जब 100 भेजते थे तो 25 आते थे। मोदी जी 100 भेजते है तो सीधे गरीब के खाते में 100 ही आते है। उन्होंने मायावती पर बोलते हुए कहा कि वो जिस समाज की नेता बनती है उसके वोट को बेच देती है और चुनाव से पहले ही पैसा ले लेती है। मायावती को उन्होंने माया की देवी का स्वरूप दिया। यह पिछले 15 साल पहले साईकिल पर घूमती थी, जिन लोगों ने उनको साथ देकर खड़ा किया आज बाबा साहेब व कांशीराम की आत्माएं रोती होंगी। मुलायम सिंह यादव पर बोलते हुए कहा कि इन दोनों चाचा-भतीजों ने अपनी लड़ाई में ऐसे नेता को फुटबाल बना दिया। कभी वो बेटे के साथ तो कभी भाई के साथ दिखते है।

जनजन तक पहुँची है भाजपा-पूरनलाल लोधी

इसके बाद लोकसभा प्रभारी पूरनलाल लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारी पार्टी का उददेश्य है कि हम जन-जन तक पहुँचे, देश के हर एक मतदाता तक पहुँचे और उन्हें सरकार की नितियों और उपलब्धियों के बारे में बताये। हमने चौपाल लगाई और जन समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विधानसभा चुनाव में जो हमारी हार हुई है हम उससे घबराए नहीं है। हम किसान है कभी-कभी किसान की फसल खराब हो जाती है तो दूसरी फसल लगाते वक्त और मेहनत की जाती है, हम भी अब और लगन मेहनत से क्षेत्र में लगे है। उनसे जब नोटा पर सवाल किया गया तो कहा कि हमें नोटा को डर नहीं है, हमारा उददेश्य है कि राष्ट्र के निमार्ण में जनप्रतिनिधियों का चयन योग्यता व क्षमाताओं के आधार पर

पहली बार किसी दल ने किया ऐसा काम- भवानी सिंह
मुख्य अतिथि संगठन मंत्री भवानी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जैसा कि इस पद यात्रा के माध्यम से हमारे नेता व कार्यकर्ता जन जन तक पहुँचे तो पहली बार लगा होगा कि किसी सरकार ने काम किया है।

कार्यकर्ताओं ने की सांसद बनाने की मांग
विधायक संजय का संबोधन सुनते ही वहां मौजूद कार्यकर्ता इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने पहले तो संजय गंगवार जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए और देखते ही देखते कार्यकर्ता नारे लगाने लगे कि हमारा सांसद कैसा हो संजय भैया जैसा हो। इसके बाद स्वंम विधायक संजय व पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं को समझाया।

यह रहें मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्रज क्षेत्र पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट के उपाध्यक्ष विजय सिंह गंगवार, दिनेश पटेल, मनोज शर्मा, संजीव मोहन अग्रवाल, विकास श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, श्याम सिंह आदि सैकड़ों नेता व हज़ारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो