BJP MLA का आरोप- लोकतंत्र का उपहास करते हैं पीलीभीत के जिलाधिकारी
पीलीभीतPublished: Feb 20, 2023 10:59:58 pm
Pilibhit की बीसलपुर सीट से BJP MLA विवेक वर्मा ने जिलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने विधानसभा के प्रमुख सचिव से डीएम की शिकायत की है।


सीएम के साथ विधायक विवेक वर्मा
पीलीभीत की बीसलपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक विवेक कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रमुख सचिव (विधानसभा) को लिखित विशेषाधिकार हनन किए जाने संबंधी शिकायत की है। इस मामले में विधानसभा सचिवालय के विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे ने दो सप्ताह के भीतर जिलाधिकारी स्पष्टीकरण तलब किया है।