scriptशादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे के साथ हुआ कुछ ऐसा कि दुल्हन ने संग जाने से किया इंकार, पुलिस ने भी खड़े कर दिए हाथ, जानिए पूरा मामला! | dulhan denied to go with dulha after marriage, Police refused to help | Patrika News

शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे के साथ हुआ कुछ ऐसा कि दुल्हन ने संग जाने से किया इंकार, पुलिस ने भी खड़े कर दिए हाथ, जानिए पूरा मामला!

locationपीलीभीतPublished: May 06, 2019 12:10:39 pm

Submitted by:

suchita mishra

दुल्हन जब विदाई के लिए तैयार हो रही थी, तभी दुल्हे को चक्कर आ गया और वो बेहोश हो गया।

पीलीभीत। बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मवैया में शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब दुल्हन की विदाई का समय आया, तब दूल्हे को चक्कर आ गया और वो गिरकर बेहोश हो गया। ये बात जब दुल्हन को पता चली तो उसने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन को काफी देर तक समझाया गया लेकिन वो नहीं मानी। पुलिस ने भी इस मामले में दूल्हे पक्ष की मदद करने से इंकार कर दिया। इसके बाद बारात को बिना दुल्हन लिए ही मायूस होकर लौटना पड़ा।
जानिए पूरा मामला
मवैया गांव के नरेश कुमार की 3 मई को शादी थी। उनका रिश्ता दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रहमानगंज निवासी एक ग्रामीण की बेटी के साथ तय हुआ था। विवाह समारोह का आयोजन दिन में रखा गया था। धूमधाम से बाराती आए। शादी की सारी रस्में अच्छे से निभाई गईं। फेरे वगैरह पड़कर पूरी शादी अच्छे से संपन्न हो गई। दहेज का सारा सामान गाड़ी में रखा जाने लगा। वहीं दुल्हन को विदाई के लिए तैयार किया जाने लगा। लेकिन उसी समय दूल्हे को चक्कर आ गए और वो बेहोश होकर गिर पड़ा।
इसके बाद फौरन डॉक्टर को बुलाया गया और दूल्हे का उपचार किया गया। उसे होश भी आ गया। लेकिन इसी बीच किसी ने दुल्हन को बता दिया कि दूल्हे को चक्कर आकर बेहोश होने की बीमारी है। तीन साल पहले उसकी शादी इसी कारण टूट चुकी है।ये बात दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष से छिपायी थी। ये जानने के बाद दुल्हन ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन को समझाने के लिए घंटों पंचायत हुई। लेकिन दुल्हन तैयार नहीं हुई। इसके बाद वर पक्ष ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया, लेकिन जब पुलिस के सामने दुल्हन ने दूल्हे को चक्कर आने की बीमारी की बात कहकर साथ जाने से मना किया तो पुलिस ने वर पक्ष की मदद कर पाने में असमर्थतता दिखा दी। लिहाजा मायूस होकर बारात को बगैर दुल्हन लिए लौटना पड़ा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो