scriptदो दिन पहले दफनाया गया लड़की का शव कब्र से गायब | Girl's dead body missing from grave | Patrika News

दो दिन पहले दफनाया गया लड़की का शव कब्र से गायब

locationपीलीभीतPublished: Dec 08, 2019 03:16:39 pm

ग्राम वासियों ने अंजली के परिजनों को कब्र खुदी होने की जानकारी दी।

दो दिन पहले दफनाया गया लड़की का शव कब्र से गायब

दो दिन पहले दफनाया गया लड़की का शव कब्र से गायब

पीलीभीत। पीलीभीत के थाना बिलसंडा इलाके से कब्र से शव गायब होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले दफनाया गया शव कब्र से अचानक रहस्यमय ढंग से गायब हो गया है जिसके बाद मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्वाट टीम और बिलसंडा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें

मथुरा, काशी, आयोध्या को धार्मिक केन्द्र बनाने की सरकार की मंशा

क्या है पूरा मामला
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव खुटराया में कब्र में दफनाया गया लड़की का शव गायब होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले राकेश की 15 वर्षीय पुत्री अंजली को पीलिया हो गया था। जिसके बाद 5 दिसंबर को राकेश की पुत्री अंजली की इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिसे परिजनों ने गांव के पास ही 6 दिसंबर को दफना दिया था। जिसके बाद आज ग्राम वासियों ने अंजली के परिजनों को कब्र खुदी होने की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर परिजनों ने देखा कि कब्र खुदी हुई थी और लड़की का सब गायब था। सूचना मिलने पर बीसलपुर के सीओ प्रवीण मलिक संबंधित थाना पुलिस और स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच में जुट गए हैं।
यह भी पढ़ें

दर्दनाक हादसाः एक्टिवा सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

मामले की जानकारी देते बीसलपुर के सीओ प्रवीण मलिक ने बताया है कि फील्ड यूनिट बसवा टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया गया है, ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो