script

सांसद वरुण गांधी ने अपनी सरकार भाजपा पर एक बार फिर साधा निशाना

locationपीलीभीतPublished: May 12, 2022 01:21:02 pm

MP Varun Gandhi Attack सांसद वरुण गांधी लगातार भाजपा की यूपी व केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। एक बार फिर वरुण ने रोजगार, सरकार की रिक्त पदों पर भर्ती न होना और किसान-गरीब मुद्दे पर भाजपा की सरकारों को घेरा। भाजपा असमंजस में है करे तो क्या करे। जाने इस बार क्या कहा।

सांसद वरुण गांधी ने अपनी सरकार भाजपा पर एक बार फिर साधा निशाना

सांसद वरुण गांधी ने अपनी सरकार भाजपा पर एक बार फिर साधा निशाना

पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। रोजगार, सरकार की रिक्त पदों पर भर्ती न होना और किसान-गरीब सांसद वरुण गांधी के मुद्दे थे। सांसद वरुण गांधी ने पूरे देश मे छोटे व्यपारियों, किसनों को मिलने वाले 8 फीसदी लोन को लेकर भ्रष्ट सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं। सांसद वरुण गांधी ने कहाकि, पूरे देश में रोजगार और किसानों का मुद्दा एक सबसे बड़ा प्रश्न है। सरकार के अनुसार, हमारे देश में 1.60 करोड़ रोजगार घोषित हैं। अभी ये सभी पद खाली हैं। मतलब सरकार ने कहाकि, नौकरी है लेकिन नौकरी दी नहीं गई है। इसमें बड़ी बात है कि सरकार जब नौकरी स्थापित करती है तो उस नौकरी के साथ-साथ आर्थिक प्रबंध भी होता है। खाली हवा में यह सब काम नहीं होते। सवाल यह है कि वह पैसे गए कहां। पूरे देश में 19 फीसदी में से 11 फीसदी लघु उद्योग को जा रहा है।
बैंक लोन पर सवाल

सांसद वरुण गांधी ने कहा कि, जिसकी सालाना कमाई 50 करोड़ से लेकर 100 करोड़ रुपए है, उसको लोन आराम से मिलता है। लेकिन किसान, मजदूर, छोटा व्यापारी को लोन मिलता है 8 फीसदी। क्या यह न्यायप्रिय बात है। आप में से कितने लोग हैं जो लोग लोन लेने गए हैं। बहुत सारे लोगों का बैंकों से लोन लेने का अनुभव बहुत खराब होगा। आखिरकार जरूरतमंदों को लोन क्यों नहीं मिल पाता है। इसमें भ्रष्टाचार पर रोक क्यों नहीं लगती है।
यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश में एक बड़ा बैंक बंद, जमाकर्ता परेशान कैसे मिलेगा जमा धन

पेपर लीक पर सरकार को घेरा

सांसद वरुण गांधी ने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश में 8 परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। पेपर लीक से करोड़ों नवयुवक का भविष्य अधर में लटक जाता है। पेपर लीक करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है। नौजवान 2012 में पेपर देता है और 2022 तक उसकी भर्ती का इंतजार करता है। तब तक उसकी आयु खत्म हो जाती है। रिजल्ट भर्ती तब तक नहीं हो पाती। आखिर यह क्यों हो रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो