scriptशहर की पॉश कॉलोनी से गायब हुआ वृद्ध, फैली सनसनी | Old man Missing From Posh Colony | Patrika News

शहर की पॉश कॉलोनी से गायब हुआ वृद्ध, फैली सनसनी

locationपीलीभीतPublished: Aug 25, 2019 03:06:12 pm

वृद्ध की सभी रिश्तेदारियों में तालाश की जा रही है। परिवार किसी भी अनहोनी की आशंका से ग्रस्त है।

शहर की पॉश कॉलोनी से गायब हुआ वृद्ध, फैली सनसनी

शहर की पॉश कॉलोनी से गायब हुआ वृद्ध, फैली सनसनी

पीलीभीत। शहर की आवास विकास कॉलोनी के रहने वाला एक वृद्ध शनिवार सुबह से लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि वृद्ध अपने घर से सुबह 8 बजे बाल कटवाने निकले थे शाम तक घर न लौटने पर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन लगातार लापता वृद्ध को तलाशने में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें

जेटली का निधन सिर्फ भाजपा के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी अपूर्णनीय क्षति: सीएम योगी

शहर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के b17 के रहने वाले 61 वर्षीय गुरुबख्श सिंह सुबह आठ बजे बाल कटवाने निकले थे। यशवंतरी देवी स्थित नाई राधे की दुकान पर उन्हें अंतिम बार देखा गया। राधे की मानें तो गुरुबख्श सिंह बाल कटवाने आये थे लेकिन भीड़ होने के कारण वह चले गये। 24 घण्टे से ज्यादा बीत जाने पर वृद्ध के घर न लौटने पर परिजनों में मायूसी छाई हुई है। पड़ोसी रविंदर सिंह की मानें तो बृद्ध गुरुबख्श सिंह मूलरूप से शाहगढ़ के लुकाई गांव के रहने वाले हैं। वृद्ध की सभी रिश्तेदारियों में तालाश की जा रही है। परिवार किसी भी अनहोनी की आशंका से ग्रस्त है।

ट्रेंडिंग वीडियो