पीलीभीत

मेरठ के एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह भारत के हीरो, पुरस्कृत किया जाए, देखें वीडियो

राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि मेरठ के एसपी सिटी को गिरफ्तार नहीं, पुरस्कृत किया जाए।

पीलीभीतDec 31, 2019 / 09:25 am

धीरेंद्र यादव

पीलीभीत। राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि मेरठ के एसपी सिटी को गिरफ्तार नहीं, पुरस्कृत किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को जेल में डाल देना चाहिए।
ये भी पढ़ें- सब्जी मंडी में पहुंचा नया प्याज, रेटों में आई भारी गिरावट, प्याज 45 और आलू का भाव पहुंचा 12 रुपया किलो

हिन्दुस्तानी हो तो डर कैसा
मनोज कमार पूरनपुर में राष्ट्रीय हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित हिन्दू सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने आए थे। यह आयोजन नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में किया गया था। नारा दिया गया- हिन्दुस्थानी हो तो डर कैसा, घुसपैठी हो तो घर कैसा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। ट्विटर पर #IndiaSupportsCAA को ट्रेंड कराया गया।
दिग्विजय सिंह को जेल में डाला जाए
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में मनोज कुमार ने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस का वो टट्टू है जो देशद्रोही ताकतों का समर्थन करते हैं। हमारे गौभक्तों पर लांछन लगाने का कार्य करता है। लादेन और हाफिज को ‘जी’ कहकर संबोधन करने वाला तथा जाकिर नायक को शांति के पैगाम का मसीहा कहने वाला दिग्विजय सिंह देशभक्ति को अपमानित कर रहा है।
समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस पर आरोप
नागरिकता संशोधन कानून लाकर अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में जो हिन्दू, सिख, बौद्ध, पारसी, जैन हैं, केन्द्र सरकार ने उनके हितों के संरक्षण की बात करी है। किसी की नागरिकता छीनने की बात सरकार ने नहीं कही है। समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस देश में अशांति फैलाकर भारत को फिर से 1947 जैसा बनाना चाहते हैं। उनके मंसूबों को भारत के लोग समझ चुके हैं, इसीलिए उनका भारत से सफाया होता जा रहा है।
भारत के हीरो
उन्होंने कहा कि मेरठ के एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह भारत के हीरो बने हैं। उन्होंने ठीक कहा है कि खाते यहां की हो और बजाते पाकिस्तान की हो। यह बात उन्होने गलत नहीं कही है। उनकी मां को प्रणाम है।

Home / Pilibhit / मेरठ के एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह भारत के हीरो, पुरस्कृत किया जाए, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.