scriptसाध्वी प्राची का विवादित बयान, नेहरू को बताया महात्मा गांधी की हत्या के षडयंत्र में शामिल | Sadhvi Prachi Controversial Statement Over mahatma gandhi Murder | Patrika News

साध्वी प्राची का विवादित बयान, नेहरू को बताया महात्मा गांधी की हत्या के षडयंत्र में शामिल

locationपीलीभीतPublished: Dec 13, 2019 08:00:22 pm

साध्वी प्राची ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी बेशर्म हैं।

साध्वी प्राची का विवादित बयान, नेहरू को बताया महात्मा गांधी की हत्या के षडयंत्र में शामिल

साध्वी प्राची का विवादित बयान, नेहरू को बताया महात्मा गांधी की हत्या के षडयंत्र में शामिल

पीलीभीत। गांधी परिवार पर निशाना साध कर अक्सर विवादित बयान देने वाली विश्व हिंदू परिषद नेता साध्वी प्राची ने आज एक बार फिर गांधी नेहरू परिवार पर निशाना साधा है। पीलीभीत में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं साध्वी प्राची ने नेहरू परिवार पर तमाम सनसनीखेज आरोप लगाए और आरोपों की जांच कराने की मांग की।
यह भी पढ़ें– Mental Health Tips मनोबल सबसे बड़ी ताकत, इस तरह नाकारात्मकता रखें दूर

यह भी पढ़ें

नागरिकता संशोधन बिल: मुस्लिम इलाके में घरों पर लगाए काले झंडे, बाजार बंद रखा

पीलीभीत पहुंची साध्वी प्राची ने नेहरू परिवार पर भगवा को आतंकवादी घोषित कराने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की, नेहरू खानदान की जांच होनी चाहिए क्योंकि नेहरू परिवार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सुभाष चंद्र बोस व संजय गांधी को मौत के घाट उतार है। इस खानदान की जांच होनी चाहिए, आखिर इनकी मंशा क्या है।
यह भी पढ़ें

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फंदे पर लटका मिला शव

साध्वी ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने नहीं बल्कि गांधी जी की हत्या का षडयंत्र जवाहरलाल नेहरू का था, इस मामले की भी जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पर लगे गंभीर आरोप

साथ ही राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बेशर्म हैं। अलगाववाद हो या आतंकवाद यह सब राहुल गांधी के परिवार की ही देन है। देश में अलगाववाद, आतंकवाद व नक्सलवाद को बढ़ावा नेहरू परिवार ने ही दिया है। राहुल गांधी को अपने बयान को लेकर सरेआम माफी मांगनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो