सपा जिलाध्यक्ष ने कहा
जनसभा की अध्यक्षता करते सपा जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की केंद्रीय सरकार जनविरोधी, समाज विरोधी, देश विरोधी, कार्य में लगी है। तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता सत्ता के नशे में मदहोश है । युवा रोजगार का इंतजार कर रहे हैं और सरकार में कोई ठोस कदम नहीं उठाया अब जनता की जान चुकी है इसके लिए आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका भाजपा को जरूर जवाब देगी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष असलम जावेद अंसारी, हरनाम सिंह यादव, कांति बहेलिया, चंचल लोधी, इम्तियाज अल्वी, कमलेश परिहार, प्रभु दयाल पासवान, बबलू बहेलिया, अरविंद बहेलियां, राजीव यादव, संजीव कश्यप, गोमती प्रजापति, सनी बहेलिया, अनीता शर्मा, राजकुमारी यादव, पंकज यादव, डिंपल गौर, गीता गुप्ता, शक्ति गुप्ता, गीता गुप्ता, राजकुमार भुर्जी, अजीज मंसूरी, शेर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।