scriptCrime in Pilibhit सपा और भाजपा नेताओं में खूनी संघर्ष, लूट का आरोप, देखें वीडियो | Samajwadi party and BJP leaders blody conflicts robbery latest news | Patrika News

Crime in Pilibhit सपा और भाजपा नेताओं में खूनी संघर्ष, लूट का आरोप, देखें वीडियो

locationपीलीभीतPublished: Jul 13, 2019 07:28:09 pm

-सपा और भाजपा नेताओं के बीच हुई जमकर भिड़ंत-सपा के पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना भी पहुंचे-भाजपा नेता ने 70 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया

Crime in Pilibhit

Crime in Pilibhit

पीलीभीत। जमीनी विवाद को लेकर सपा व भाजपा के पदाधिकारियों के बीच जमकर भिड़ंत हुई। मामला पीलीभीत के पूरनपुर का है। पुराना जमीनी विवाद आज खूनी संघर्ष की वजह बन गया। भाजपा के नगर मंत्री व सपा के पूर्व विधायक के करीबियों बीच जमकर गाली गलौज व मारपीट की घटना सामने आई। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया।
ये भी पढ़ें – रेड लाइट एरिया में जब पहुंचा युवक, तो वहां कोठे पर मिली उसे अपनी प्रेमिका, जानिये फिर क्या हुआ…

Crime in Pilibhit
क्या है पूरा मामला
पुराने जमीनी विवाद को लेकर आज भाजपा के नगर मंत्री रवि जायसवाल व पूर्व सपा विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना के करीबी मोहन प्रधान, निशु प्रधान में जमकर विवाद हुआ। विवाद के बाद मौके पर पत्थर भी चले। बीचबचाव करने पूर्व विधायक भी पहुंचे। घटना के बाद तमाम लोगों पर भाजपा नगर मंत्री ने संगीन आरोप लगाए। भाजपा के नगर मंत्री का कहना है गत दिनों पूर्व उन्होंने एक जमीन खरीदी थी, जिसका कुछ हिस्सा अभी प्लॉट के रूप में है। आज वे नींव भरवाने गए थे। मौके पर दबंगई के चलते निशु प्रधान आ गए। वे पूर्व सपा विधायक के करीबी हैं। निशु प्रधान नींव भरने का विरोध लगे। हाथापाई पर उतारू हो गए। इसके बाद विवाद बढ़ता ही चला गया और नौबत खूनी संघर्ष पर जा पहुंची।
ये भी पढ़ें – पति को मुठभेड़ में मारने की धमकी देकर यूपी पुलिस के दरोगा करते रहे महिला के साथ बलात्कार, गर्भवती होने पर…

मारपीट में घायल हुए भाजपा के नगर मंत्री
भाजपा के नगर मंत्री पूरे विवाद के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर मंत्री ने आरोप लगाए हैं कि निशू प्रधान समेत कई लोगों की भीड़ ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। साथ ही 70,000 रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें – Crime in agra: छह दिन पूर्व गायब हुए चांदी कारीगर का घर में मिला शव, हत्या की आशंका

पूर्व विधायक ने मामले पर पेश की सफाई
जब मामले की जानकारी पूर्व सपा विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना से ली गई,तो उन्हें बताया कि मौके पर समझौता कराने गया था। मेरी ओर से ना कोई मारपीट की गई है और ना ही कोई गाली गलौज दोनों ही पक्ष मेरे अपने हैं। दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो