scriptBreaking अखिलेश यादव के समक्ष सपा कार्यकर्ताओं में ऐसी धक्का-मुक्की कि बहने लगा खून, देखें वीडियो | Samajwadi party national president Akhilesh Yadav welcomed in Pilibhit | Patrika News

Breaking अखिलेश यादव के समक्ष सपा कार्यकर्ताओं में ऐसी धक्का-मुक्की कि बहने लगा खून, देखें वीडियो

locationपीलीभीतPublished: Sep 15, 2019 04:09:47 pm

बरेली से पीलीभीत सर्किट हाउस आए अखिलेश यादव
फोटो खिंचाने के चक्कर में कार्यकर्ता हुए बेकाबू

रामपुर जाने से पहले आज बरेली आएँगे अखिलेश यादव, बड़ी तादात में सपाई भी होंगे रवाना

रामपुर जाने से पहले आज बरेली आएँगे अखिलेश यादव, बड़ी तादात में सपाई भी होंगे रवाना

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आए तो उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को अपनी शक्ल दिखाने के चक्कर में कार्यकर्ता बेकाबू हो गए। सर्किट हाउस में कार्यकर्ता आपस में धक्का-मुक्की करने लगे। इस चक्कर में खून तक बहने लगा।
यह भी पढ़ें

देश में नौकरी की कमी नहीं उत्तर भारतीयों में योग्यता की कमी- संतोष गंगवार

कार्यकर्ता का हाथ कटा

पीलीभीत (Pilibhit) के सर्किट हाउस में आए अखिलेश यादव कमांडो के घेरे में थे। कार्यकर्ता उनके निकट जाकर तस्वीरें खिंचाना चाहते थे। कमांडो ने कार्यकर्ताओं को रोका तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की हुई। धक्का इतना जबरदस्त था कि सर्किट हाउस का शीशा टूट गया। शीशे से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता शरज जैसवाल का हाथ कट गया। इससे सर्किट हाउस में खून फैल गया। कार्यकर्ताओं ने इसकी चिन्ता नहीं की। वे तो अखिलेश यादव को पीछे-पीछे चले जा रहे थे। अखिलेश यादव बरेली से यहां आए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो