scriptझूठो की सरकार है भाजपा, शिवपाल भाजपा के एजेंट-हाजी रियाज़ | shivpal running his party on bjp funds says haji riyaz | Patrika News

झूठो की सरकार है भाजपा, शिवपाल भाजपा के एजेंट-हाजी रियाज़

locationपीलीभीतPublished: Jan 13, 2019 01:05:58 pm

Submitted by:

suchita mishra

सभी 78 सीटों पर जीत का दावा
भाजपा के इशारे पर संगठन चला रहे शिवपाल
शिवपाल की पार्टी को जरूरत नहीं है

sapa pc

sapa pc

पीलीभीत। सपा-बसपा गठबंधन के बाद सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री व अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी रियाज़ अहमद ने प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में उन्होंने भजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह झूठों की सरकार है। वहीं शिवापाल यादव पर निशाना साधते हुए उनपर भी भाजपा सहयोगी होने के आरोप लगाए।

सभी सीटों पर गठबंधन की होगी जीत
सपा-बसपा गठबंधन पर पर बोले कि हम लोग 78 सीटों पर चुनाव लड़ रहें है और सभी सीटे जीत रहे है। कांग्रेस पार्टी को अलग हटाते हुए उन्होंने कहा कि यह गठबंधन गरीब, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यों व दबे कुचले तबके के लोगो का गठबंधन है जिनकी आबादी 85 प्रतिशत है। हम उ0प्र0 की सभी सीटें जीत रहे है और केंद्र का रास्ता उ0प्र0 से होकर जाता है जिसक लिए हमने लोहे की दीवार खड़ी कर दी है।

चाचा शिवपाल भाजपा के एजेन्ट
चाचा-भतीजे के बीच की दूरियों पर पहली बार हाजी रियाज़ अहमद बोले कि वो अपना संगठन चला रहे है। उन्होंने सपा में अपने सबसे करीबी नेता शिवपाल यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो भाजपा के इशारे पर अपना संगठन चला रहे है। हम लोग भाजपा को रोकने के लिए संगठन चला रहे है।

झूठों की सरकार है भाजपा
भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग हुकूमत में है और सिवाए झूठ बोलने के उन्होंने कोई काम ही नहीं किया तो उनसे निपटने के लिए हमने गठबंधन किया है।

शिवपाल की जरूरत नहीं पार्टी को
अंत में जब उनसे पूछा गया कि क्या आप भी चुनाव लड़ने को इच्छुक है तो उसपर बोले कि मैं पार्टी का एक कार्यकर्ता हूॅ। पार्टी का जो भी निर्देश होगा मैं वोही करूगॉ। उनसे जब सवाल किया गया कि वो शिवपाल यादव के काफी खास थे उन्ही के साथ ज्यादा रहा करते थे उसपर बोले कि उनके साथ जो लोग है वो सभी भाजपा का पैसा उड़ा रहे है। जिस दिन प्रत्याशी घोषित होगें तो पैसा भी बंद हो जायेगा और यह सभी वापस आ जायेगें। शिवपाल यादव की पार्टी को जरूरत नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो