scriptपीलीभीत टाइगर रिजर्व पर लग गया ग्रहण, एक और तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप | Tiger Dead Body Found in Tiger Reserve | Patrika News

पीलीभीत टाइगर रिजर्व पर लग गया ग्रहण, एक और तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप

locationपीलीभीतPublished: Aug 20, 2019 10:56:09 pm

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज से के समीप तेंदुए का शव देखे जाने की सूचना पर विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई है।

Tiger

पीलीभीत टाइगर रिजर्व पर लग गया ग्रहण, एक और तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप

पीलीभीत। लगातार हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है आज एक बार फिर तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व ( Pilibhit Tiger Reserve) की बराही रेंज से के समीप तेंदुए का शव देखे जाने की सूचना पर विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई है आनन फानन में तमाम अधिकारी मौके पर रवाना हो गए है।
टाइगर रिजर्व पर लगा ग्रहण

बीते दिनों बाघिन के मौत के बाद टाइगर रिजर्व में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीलीभीत जनपद में स्थित टाइगर रिजर्व की भराई रेंज में तेंदुए का शव मिला है सूचना पर तमाम बन्ना अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बराई रेंज से सटे अर्जुनपुर में ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखा जिसके बाद बंद कर्मियों को इसकी सूचना दी गई सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बराही रेंज के रेंजर वजीर हसन, डीएफओ टाइगर रिजर्व नवीन खंडेलवाल समेत तमाम वन अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं। 5 दिन में ये दूसरी बार है कि पीलीभीत में तेंदुए का शव मिला है। हाल ही के दिनों में पहले अभी अमरिया क्षेत्र में ड्यूनी डैम में तेंदुए का शव मिला है। टाइगर रिजर्व के अधिकारी वन्य जीव की लगातार हो रही मौतों को रोक पाने में अक्षम हैं।
क्या कहते हैं टाइगर रिजर्व के अधिकारी

मामले की जानकारी देते हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि पीलीभीत वन क्षेत्र की बराही रेंज में तेंदुए का शव मिला है। शरीर पर कोई घाव का निशान नहीं है मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो