scriptआपके लिए खुलने जा रहा है टाइगर रिजर्व, जानिए तारीख | Tiger reserve will open from 15th November pilibhit news in Hindi | Patrika News

आपके लिए खुलने जा रहा है टाइगर रिजर्व, जानिए तारीख

locationपीलीभीतPublished: Oct 27, 2017 10:05:19 am

टाइगर रिजर्व में भ्रमण के लिए देश-विदेश के पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। टाइगर को देखने के लिए कई दिन इन्तजार करते हैं।

Tiger Reserve
पीलीभीत। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, जंगल में विचरण अच्छा लगता है, टाइगर से मिलना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। टाइगर रिजर्व 15 नवम्बर, 2017 से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। टाइगर रिजर्व में भ्रमण के लिए देश-विदेश के पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। टाइगर को देखने के लिए कई दिन इन्तजार करते हैं।
मिलेगी गाइड की सुविधा
एक खास बात और है कि टाइगर रिजर्व में इस बार पर्यटकों को गाइड की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए वन विभाग फीस तय करेगा। पर्यटक गाइड बनने के लिए वन विभाग ने आवेदन मांगे थे। कुल 240 लोगों ने आवेदन किया है। टाइगर रिजर्व मुख्यालय पर इनका 28 अक्टूबर को साक्षात्कार होगा। सफल अभ्यर्थियों को पर्यटक गाइड के रूप में पंजीकृत किया जाएगा।
सात लड़कियों ने किया आवेदन
हो सकता है कि इस बार गाइड के रूप में लड़कियों को भी मौका मिले। पर्यटक गाइड बनने के लिए जिन 240 लोगों ने आवेदन किया है, उनमें सात लड़कियां भी हैं। इनके नाम हैं- प्रियंका शर्मा, राबिया, गीता देवी, संध्या दिवाकर, जहरा खान, आरती देवी। इनका भी साक्षात्कार होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ लड़कियों का चयन हो जाएगा। चयन के बाद सबको प्रशिक्षित किया जाएगा। फिर लड़कियां आपको जंगल की सैर कराती नजर आएंगी। वन निगम के अधिकारियों का कहना है कि यही महिला सशक्तिकरण है। जब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं तो पर्यटक गाइड क्यों नहीं बन सकती हैं। महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होंगी, तभी समाज आर्थिक रूप से समृद्ध होगा।
ऑनलाइन कराएं बुकिंग
टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश ने बताया कि ईको टूरिज्म स्पॉट चूकाबीच में ठहरने और जंगल में सैर सपाटा करने के लिए उत्तर प्रदेश वन निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान दी गई है। यहां अग्रिम बुकिंग कराकर विलम्ब से बचा जा सकता है। बुकिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया है कि ऑनलाइन बुकिंग कराकर तमाम झंझटों से बचें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो